मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कटनी में जवारे विसर्जन जुलूस निकला:भक्त नुकीले बाने गालों के आर-पार पहने दिखे, नवमी पर मसुरहा घाट पर लगी भीड़
कटनी में नवमी पर जवारे विसर्जन चल समारोह निकाला गया। शुक्रवार देर शाम शहर के खिरहनी, बस स्टैंड, भट्टा मोहल्ला और नई बस्ती सहित अलग-अलग इलाकों से हजारों भक्तों ने इसमें हिस्सा लिया। पुराने जालपा देवी मंदिर से निकलने वाला जुलूस सबसे ज्यादा देखने लायक रहा। नगर की देवी मां जालपा के मंदिर में पूजा-पाठ के बाद जवारा जुलूस की शुरुआत हुई। सिर पर जवारे रखे महिला श्रद्धालु और माता के जयकारे लगाते भक्तों की टोली ने पूरे माहौल को भक्ति के रंग में डुबो दिया। ढोल-धमाकों और पारंपरिक बाजे के साथ यह समारोह आगे बढ़ा। भक्तों के बाने रहे चर्चा में जुलूस में भक्तों के पहने गए 'बाने' ने सबका ध्यान खींचा। अपनी मन्नत और आस्था के कारण कई भक्तों ने लोहे के नुकीले बाने (सरिया) को अपने गालों के आर-पार करवाकर जुलूस में हिस्सा लिया। कटनी नदी पर विसर्जन जवारा चल समारोह अपने पुराने और तय रास्ते से होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक संगठनों और शहर के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। आखिर में, कटनी नदी के मसुरहा घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की गई। प्रशासन के घाट पर बनाए गए अस्थायी कुंड में श्रद्धालुओं ने जवारों का विसर्जन किया। पुलिस और प्रशासन रहा मुस्तैद भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जुलूस शुरू होने से पहले ही पूरे रास्ते का जायजा लिया और पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी। निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल पुलिस अधीक्षक की देखरेख में शहर के भीतर जुलूस शांतिपूर्ण और अनुशासन के साथ पूरा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पूरे रास्ते पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी नजर रखी गई, जिससे कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के संपन्न हुआ।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rAsJ8Ke
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rAsJ8Ke
via IFTTT
Comments
Post a Comment