मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जेपी में 3 एक्स-रे मशीनें, चालू एक ही:अमरनाथ यात्रियों और मरीजों को 2-3 घंटे करना पड़ रहा इंतजार, सीएमएचओ ने व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
भोपाल के जेपी अस्पताल में तीन एक्सरे मशीनें होने के बावजूद सिर्फ एक ही मशीन चालू है, जिसके चलते मरीजों को 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो गई है। जब अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंच रही है। चेस्ट एक्सरे अनिवार्य होने के कारण लंबी कतारें लग रही हैं, जिनमें गंभीर दर्द से जूझ रहे मरीज भी शामिल हैं। अस्पताल में डिजिटल समेत तीन एक्सरे कक्ष बने हैं, लेकिन वर्तमान में केवल एक ही कक्ष में जांच हो रही है। एक मशीन पर 100 से अधिक मरीजों का भार पड़ रहा है, जिससे मशीन बार-बार बंद हो जाती है। इसके चलते मरीजों का इंतजार और बढ़ जाता है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अन्य मशीनों को चालू नहीं किए जाने से समस्या लगातार बनी हुई है। वहीं, मामले में जब अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्हें कॉल रिसीव नहीं की। सीएमएचओ ने व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी जेपी अस्पताल में सेवाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष शर्मा ने सोमवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। लगभग दो घंटे तक निरीक्षण में अस्पताल के प्रत्येक हिस्से की जांच की गई। इस दौरान एसएनसीयू, पीआईसीयू , पोषण पुनर्वास केंद्र, बच्चा वार्ड, टीकाकरण कक्ष, मेडिकल आईपीडी, सर्जिकल आईपीडी , ब्लड बैंक, इंटीग्रेटेड लैबोरेट्री, आकस्मिक चिकित्सा इकाई,आईसीयू में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान वार्डों में एयर कंडीशनर चालू न होने पर सीएमएचओ द्वारा नाराजगी जताते हुए इसे तुरंत शुरू करवाने के निर्देश दिए गए । साथ ही एसएनसीयू और पीआईसीयू में पेस्ट कंट्रोल सिस्टम को पुख्ता करने के लिए कहा गया। अस्पताल में नियमित रूप से साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शिफ्ट में सफाई सुपरवाइजर द्वारा निरीक्षण करने एवं रोगियों व परिजनों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया गया। यात्रियों की भीड़ से बढ़ी परेशानी अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री अस्पताल पहुंच रहे हैं। भोपाल और आसपास के करीब 10 हजार यात्रियों के इस साल यात्रा पर जाने का अनुमान है। सभी को चेस्ट एक्सरे करवाना जरूरी है, जिसके चलते अस्पताल में अतिरिक्त दबाव बन गया है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि एक्सरे के लिए लगी कतार में फ्रैक्चर और चोटिल मरीजों को भी घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है। दर्द से कराहते मरीज भी उसी लाइन में इंतजार करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ रही है। चार डॉक्टर ही कर रहे सर्टिफिकेट जारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा भोपाल में चार डॉक्टर डॉ. उपेंद्र मिश्रा, डॉ. श्याम चौरसिया, डॉ. रणजीत सिंह और डॉ. संजीव लोधी को ही मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके अलावा अन्य डॉक्टर सर्टिफिकेट नहीं बना सकते। सर्टिफिकेट 9 अप्रैल के बाद का होना अनिवार्य है। 57 दिन चलेगी यात्रा, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। कुल 57 दिनों की इस यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे। 13 से 70 वर्ष तक के यात्री ही इसमें शामिल हो सकते हैं, जबकि 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को अनुमति नहीं है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, मरीजों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल में सभी एक्सरे मशीनों को चालू करना बेहद जरूरी हो गया है। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6iFWZOQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6iFWZOQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment