मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में AI से वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल:पीछा करता था पिता की दुकान का कर्मचारी, छेड़छाड़ की, वीडियो दिखाकर ऐंठे मां के गहने
'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस'(AI) से नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो जनरेट कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मनचला, नाबालिग छात्रा के पिता की दुकान का कर्मचारी है। वह रोज छात्रा का पीछा करता था। रास्ते में कई बार छेड़छाड़ की। 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' से बनाए गंदे वीडियो को दिखाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया और उसकी मां के गहने ऐंठ लिए। घटना उपनगर मुरार में 5 फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच की है। अब जब गहनों की पड़ताल हुई तो छात्रा के साथ हो रही हरकत का खुलासा हुआ है। छात्रा परिजन के साथ मुरार थाना पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुरार में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी जो 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने रविवार को मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की है कि उसके पिता की सदर बाजार में दुकान है। दुकान पर हर्ष ठाकुर नामक युवक काम करता है। छात्रा बारादरी पर कोचिंग पढ़ने जाती है। फरवरी माह से हर्ष ठाकुर उसका पीछा करने लगा। छात्रा ने मना किया तो उसने प्यार का इजहार किया, जिस पर छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद उसके एआई से वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपए की मांग की। उसके पास इतने रुपए नहीं थे तो उसने इसकी शिकायत पिता से की। जिस पर पिता ने हर्ष ठाकुर को समझाया तो उसने परेशान न करने का वादा किया। कुछ दिन शांत रहा फिर दी धमकी कुछ दिन तक तो हर्ष ठाकुर शांत रहा और फिर से उसकी कोचिंग पर आकर फिर से 15 हजार रुपए की मांग कर उसे धमकाने लगा और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। धमकी से घबराई छात्रा ने मां के अलमारी में रखे दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी कड़े निकाल कर हर्ष ठाकुर को दे दिए। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/blc27x9
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/blc27x9
via IFTTT
Comments
Post a Comment