मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
राजगढ़ जिला अस्पताल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण:वार्ड से लेकर शौचालय तक की स्थिति देखी, एनआरसी शुरू करने पर जोर
राजगढ़ जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने संयुक्त रूप से अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने अस्पताल के प्रत्येक फ्लोर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुधार से जुड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्ड, कैंटीन और शौचालयों की स्थिति देखी। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं मिलना सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुचारू रहनी चाहिए। अधिकारियों ने अस्पताल भवन के मानचित्र और डिजाइन को भी देखा तथा उससे संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही हाल ही में स्थापित मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री सिस्टम और आरओ जल आपूर्ति व्यवस्था का अवलोकन किया, जिसकी कलेक्टर और एसपी ने सराहना की। कहा- एनआरसी कक्ष को जल्द शुरू किया जाए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) कक्ष को जल्द शुरू किया जाए, ताकि कुपोषित बच्चों को उपचार की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और ईटीपी प्लांट की स्थापना को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल, सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं फील्ड विजिट के दौरान पुलिस हाउसिंग के कॉन्ट्रैक्टर रत्नेश चौरसिया और संजीव सहाय शर्मा भी उपस्थित रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ikp5Y49
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ikp5Y49
via IFTTT
Comments
Post a Comment