मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में दिनदहाड़े फायर करने वाला गिरफ्तार, पहले से वांटेड:स्कूटी सवार दंपति पर दबाव बनाने किया था फायर, मामूली विवाद के बाद की थी वारदात
ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले बदमाश दिलावर खान ने नकली पिस्टल से फायर किया था। यह पिस्टल सिर्फ आग निकालने के साथ धुंआ फैलाती है। वह लोगों को धमकाने के लिए अपने पास नकली पिस्टल रखता था। मंगलवारा पुलिस ने उसे पकड़ लिया है, क्योंकि वह एक आपराधिक मामले में पहले से ही फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर बरखेड़ी निवासी एक महिला गमी में जा रही थी। यूटर्न लेते समय उसकी एक्टिवा बाइक से टकराने से बची, इसी बात पर बाइक सवार युवक बहस करने लगा। कुछ देर बाद वह बाइक से उतरा और कमर से पिस्टल निकाल ली। पिस्टल निकलता देख आरोपी से भिड़ गई थी महिला यह देख महिला उससे भिड़ गई और उसे फायर करने से रोकने का प्रयास करती रही। बाद में आरोपी हवाई फायर कर भाग गया था।। इस मामले में भी सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी दिलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। गुरुवार सुबह मंगलवारा पुलिस ने आरोपी दिलावर को पकड़ लिया। आरोपी बोला नकली पिस्तौल से चलाई गोली पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसने नकली पिस्टल से फायर किया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी युवक मंगलवारा थाना इलाके में हुए एक आपराधिक मामले में 2025 से फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fx5BGqY
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fx5BGqY
via IFTTT
Comments
Post a Comment