मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर में करोड़ों का पेट्रोल-डीजल मुफ्त में भरवाया:BPCL डिपो में बड़ा घोटाला; 129 करोड़ 55 लाख का पेट्रोल-डीजल बिना भुगतान लिया, 7 लोगों पर केस
इंदौर के मांगलिया स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में एक बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के साथ 129 करोड़ 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी का चौंकाने वाला केस सामने आया है। पुलिस ने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म की साइट हैक कर स्कैम करने का अंदेशा जताया है। मामले में इंदौर के 7 व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि स्कैम देश के कई शहरों में हुआ है। पुलिस ने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म की साइट हैक कर स्कैम करने का अंदेशा जताया है। दरअसल, फ्लीट कार्ड एक विशेष प्रकार का पेमेंट कार्ड होता है, जिसे ट्रक, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों के लिए जारी किया जाता है। इससे ड्राइवर बिना नकद पैसे रखे पेट्रोल-डीजल भरवा सकते हैं। कार्ड इस्तेमाल करने पर राशि सीधे कंपनी के खाते से कट जाती है। लॉयल्टी ऐप में तकनीकी गड़बड़ी का फायदा उठाया मांगलिया पुलिस चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह तोमर के अनुसार बीपीसीएल के प्रादेशिक प्रबंधक (रिटेल) विक्रांत हाठे की शिकायत पर विशाल सिंह (एक्जोटिका शालीमार), शशि सिंह (एक्जोटिका शालीमार), दलवीर सिंह (स्कीम-114), बलजिंदर सिंह (स्कीम-114), वाहिक खान (विजय पैलेस कॉलोनी), नरेंद्र सिंह वासू (खातीवाला टैंक) और बलबीर सिंह निवासी अंबिकापुरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कंपनी के लॉयल्टी ऐप में तकनीकी गड़बड़ी का फायदा उठाया। उन्होंने फर्जी तरीके से अपने फ्लीट वॉलेट में पैसा जुड़ा हुआ दिखाया, जबकि असल में कंपनी के खाते में कोई रकम जमा नहीं हुई। वे लगातार डीजल भरवाते रहे। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को यह जानकारी थी कि उनके खातों से पैसा कट नहीं रहा है, फिर भी उन्होंने इसका गलत फायदा उठाया। बाद में रकम लौटाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने पैसे वापस नहीं किए। लॉयल्टी ऐप और गेटवे सिस्टम में सेंध बीपीसीएल ने 17 दिसंबर 2021 से फ्लीट, कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए बीपीसीएल के लॉयल्टी एप्लीकेशन के माध्यम से पेमेंट गेटवे सुविधा लागू की गई थी। कंपनी द्वारा फ्लीट खाता बनाया जाता है, जिसमें ग्राहक वॉलेट को नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट, डेबिट कार्ड और पेमेंट गेटवे इंटरफेस मोड के माध्यम से राशि के लिए रिचार्ज करवा सकता है। बीपीसीएल लॉयल्टी ऐप रिचार्ज के लिए रेजरपे गेटवे और पाइनलैब्स पेमेंट गेटवे के साथ एकीकृत है। रेजरपे संबंधित राशि को बीपीसीएल के खाते में ट्रांसफर करता है। ग्राहक रिचार्ज करवाने के बाद पूरे देश में बीपीसीएल के स्टेशन पर ईंधन खरीदी के लिए इस्तेमाल कर सकता है। 1093 ग्राहकों के वॉलेट में संदिग्ध रिचार्ज 31 मार्च 2023 को रेजरपे की जोखिम मूल्यांकन टीम ने बीपीसीएल को बताया कि लॉयल्टी ऐप और रेजरपे गेटवे सिस्टम के बीच संदिग्ध रिचार्ज हुए हैं। बीपीसीएल ने ग्राहकों का डेटा खंगाला और विश्लेषण कर बताया कि 1093 ग्राहकों के वॉलेट में बीपीसीएल के बैंक खाते में राशि प्राप्त किए बगैर ही कुल 129 करोड़ रुपए का रिचार्ज किया गया है। कंपनी ने सभी ग्राहकों के खातों को ब्लॉक किया और सूचना भेजी। कुछेक से तो खातों में जमा राशि वापस ले ली गई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DFmSEou
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DFmSEou
via IFTTT
Comments
Post a Comment