मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पेड़ के नीचे बैठे मजदूर को कार ने कुचला:काम खत्म कर आराम करने बैठा था, 24 घंटे जिंदगी के लिए लड़ा फिर तोड़ा दम
शहर में तेज रफ्तार का कहर एक मजदूर की जान ले गया। सिकंदर कंपू क्षेत्र में रविवार रात पेड़ के नीचे बैठे एक मजदूर को कार ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने करीब 24 घंटे तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दिनभर की मजदूरी के बाद कर रहा था आराम जनकगंज के निम्बाजी की खो निवासी 40 वर्षीय शाकिर खान (पुत्र जमील खान) पेशे से मजदूर था। रविवार को दिनभर काम करने के बाद वह रात करीब 10 बजे सिकंदर कंपू पुरानी कलारी के पास एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग जुटे तो चालक कार छोड़कर फरार हो गया। 24 घंटे तक चला जिंदगी से संघर्ष घायल शाकिर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह रविवार रात से जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। सोमवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ा दी हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर तलाश घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। कुछ फुटेज मिले हैं, लेकिन स्पष्ट पहचान के लिए और फुटेज खंगाले जा रहे हैं। माधौगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी है। माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया - कार को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/j5YCrIi
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/j5YCrIi
via IFTTT
Comments
Post a Comment