मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सागर की सुरखी पुलिस ने अगरा रोड पर संचालित हो रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई में 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से नकद, कारें, मोबाइल समेत 21.24 लाख का मसरूका जब्त किया गया है। थाने लाकर जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मामले में अंकुश चौहान बरकोटी फरार है। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुरखी क्षेत्र के अगरा रोड स्थित गौशाला के पीछे कुछ व्यक्ति बड़े पैमाने पर हार-जीत का दाव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सागर और थाना सुरखी पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर 9 जुआरियों को धरदबोचा। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर अंकुश चौहान बरकोटी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। 9 मोबाइल और 2 लग्जरी कार जब्त सुरखी थाना प्रभारी सत्यव्रत धाकड़ ने बताया कि कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 71 हजार नकद, 52 ताश के पत्ते, 9 टच मोबाइल फोन, आर्टिका कार क्रमांक एमपी 15 जेडजे 0366, बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार कुल लगभग 21.24 लाख का मशरूका जब्त किया है। जुआरियों पर मामला दर्ज किया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KIcBthx
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KIcBthx
via IFTTT
Comments
Post a Comment