'भास्कर समाधान' का असर…टूटे चेंबर हुए दुरस्त:ज्योति मिश्रा बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; आप भी पोस्ट कर सकते हैं अपनी समस्या Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

'भास्कर समाधान' का असर…टूटे चेंबर हुए दुरस्त:ज्योति मिश्रा बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; आप भी पोस्ट कर सकते हैं अपनी समस्या

दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों और जिम्मेदार अधिकारियों के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर उभरा है। यहां दर्ज हो रही शिकायतों पर लगातार कार्रवाई हो रही है और कई जनसमस्याओं का निराकरण भी किया जा चुका है। (आमजन से जुड़ी समस्याएं और अपने क्षेत्र की जमीनी हकीकत साझा करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 82 की पार्षद ज्योति मिश्रा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 82 के सर्वधर्म कोलार निवासी दीपक चौहान ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अरेरा कॉन्वेंट स्कूल के पास नई बनी सड़क के बीचों-बीच दो बड़े चेंबर उभरे हुए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। जैसे ही यह शिकायत ‘भास्कर समाधान’ एप पर पोस्ट हुई, वार्ड 82 की पार्षद ज्योति मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय कर चेंबर की मरम्मत करवाई और समस्या का समाधान कराया। पार्षद ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत का निराकरण कर दिया गया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान नेहरू नगर: जलभराव से राहत, नालियों की हुई सफाई वार्ड 29 के नेहरू नगर निवासी अभिनव ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होनें लिखा कि बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामला ‘भास्कर समाधान’ पर आने के बाद पार्षद देवांशु कसाना ने तत्काल संज्ञान लिया और नालियों की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान कराया। टूटे चैम्बर, जलभराव से भोपालवासी परेशान, समाधान का इंतेजार कोह-ए-फिजा: बिजली के तार से लगा बबूल का पेड़, हादसे का खतरा वार्ड 7, कोह-ए-फिजा निवासी के.के दुबे ने ‘भास्कर समाधान’ में समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि शीरीन काम्प्लेक्स के पीछे नगर निगम की सड़क पर लगा बबूल का पेड़ झुककर काम्प्लेक्स की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए बिल्डिंग में घुस गया है। पेड़ बिजली के ट्रांसफार्मर से सटा हुआ है और डालियां टूट-टूटकर गिर रही हैं। यदि समय रहते पेड़ नहीं कटवाया गया तो भयानक हादसा हो सकता है। करोंद: 10 दिनों से बंद है स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में रहवासी वार्ड 78, नीलकंठ कॉलोनी करोंद निवासी सागर शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट 10 दिनों से बंद पड़ी है, जिससे रात के समय पूरे इलाके में अंधेरा रहता है। यह स्थिति असामाजिक तत्वों और हादसों को न्यौता दे रही है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ी परेशानी हो सकती है। सईद कॉलोनी: कच्ची नालियों से घरों में घुस रहा गंदा पानी वार्ड 77, सईद कॉलोनी निवासी डॉ. खान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि प्लॉट नंबर 182 के पास नाले का पानी रुक जाता है, जिससे घरों में गंदा पानी घुस आता है। कॉलोनी में अधिकतर नालियां कच्ची हैं और ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। पक्की नालियां बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ। नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं मिला। बैरागढ़: कॉलोनी में आवारा बैलों का आतंक, निकलना मुश्किल वार्ड 2, सर्वोदय कॉलोनी बैरागढ़ निवासी वरुण ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में रोज बैल लड़ते रहते हैं, जिससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे और बुजुर्ग डर के कारण घर से नहीं निकल पाते। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने इलाके से जुड़ी सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह लोगों को अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर उसकी लोकेशन देख सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वे शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। 'भास्कर समाधान' बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल 'भास्कर समाधान' बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को समाधान के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DT4cGyY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...