मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जहर नहीं, मारपीट से हुई थी युवती की मौत:प्रेम विवाह की बात से नाराज थे परिजन; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मां और भाई गिरफ्तार
इंदौर के हीरानगर में एक युवती की मौत के बाद पीएम रिपोर्ट में हत्या का मामले सामना आया है। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने युवती के भाई और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, हीरानगर इलाके में रहने वाली ज्योति नाम की युवती को उसकी मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल लेकर राजश्री अपोलो अस्पताल पहुंचे थे, यहां उन्होंने बेटी के जहर खाने की बात की थी। इस पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ज्योति की मौत मारपीट के दौरान हुई है। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार के लोगों से बातचीत की शंका के आधार पर पुलिस ने मां शीतल और भाई प्रकाश से अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें जानकारी सामने आई। ज्योति किसी मयंक नाम के लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी करने वाली थी और परिवार के लोग इस बात का विरोध कर रहे थे। 2 जुलाई को ज्योति मयंक से मिलने जाने वाली थी। इस बात से नाराज होकर शीतल और भाई प्रकाश ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद ज्योति बेसुध हो गयी। मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान भी लिए। इसके बाद शीतल और भाई प्रकाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1osfR3d
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1osfR3d
via IFTTT
Comments
Post a Comment