मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कथित प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला शव; दीवार फांदकर पहुंचा था
भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला, जब घर के परिजन ने किचन में युवक का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक मुकेश मालवीय निवासी पामाखेड़ी, सिरोंज (विदिशा) किसान परिवार से था और इन दिनों राहुल नगर स्थित अपने चाचा के यहां रह रहा था। जांच में सामने आया कि उसकी पास में रहने वाली युवती से दोस्ती थी। परिजन द्वारा युवती का मोबाइल रख लेने और दोनों की बातचीत बंद कराए जाने के बाद युवक मानसिक तनाव में था। गुरुवार देर रात वह दीवार फांदकर युवती के घर में घुसा और किचन में फांसी लगा ली। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/taEUKbh
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/taEUKbh
via IFTTT
Comments
Post a Comment