मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पुरानी रंजिश पर फायरिंग, गोली लगने से तीन दोस्त घायल:जिम से लौट रहे चार दोस्तों पर हमला, छह बदमाशों ने रास्ता रोककर की ताबड़तोड़ फायरिंग
ग्वालियर के ग्वालियर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गौसपुरा नंबर-1 के ठाकुर मोहल्ला में शुक्रवार रात 10.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। जिम से कसरत कर अपने घर लौट रहे चार दोस्तों पर पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने रास्ता रोककर मारपीट की फिर गोलियां चला दीं। अचानक हुई इस गोलीबारी में चारों युवक छर्रे लगने और गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई, जिसका फायदा उठाकर सभी हमलावर मौके से भाग गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जिम से लौट रहे थे युवक, रास्ते में अचानक घेरा जानकारी के मुताबिक, सुभाष नगर के रहने वाले करन तोमर, अभि यादव, योगेश राठौर, गुरुदत्त सिंह भदौरिया शुक्रवार रात को अपनी रोजाना की दिनचर्या के तहत जिम से वर्कआउट कर अपने-अपने घर लौट रहे थे। देर रात जिम से लौटने का कारण यही चारो जिम के खाली होने के बाद ताला लगाकर आते थे। जैसे ही चारों युवक गौसपुरा नंबर-1 स्थित ठाकुर मोहल्ला पहुंचे, तभी वहां पहले से हथियारों से लैस होकर घात लगाए बैठे अर्जुन पहाड़िया, अंशू पटेल, राहुल राजपूत उर्फ मोटा, कृष्णा उर्फ विलेन और चुन्नू रजक अपने अन्य साथियों के साथ अचानक सामने आ गए। जब तक पीड़ित युवक कुछ समझ पाते, आरोपियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और जान से मारने की नीयत से उन पर असलों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से मची अफरा-तफरी बदमाशों द्वारा की गई अचानक गोलीबारी में चारों युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय निवासियों ने हिम्मत जुटाकर तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस का बल भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से सभी चारों घायल युवकों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुरानी रंजिश में हमला; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस प्रारंभिक तफ्तीश में पुलिस को पता चला है कि फरियादी और आरोपी पक्ष के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था, उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस दुस्साहसिक वारदात की साजिश रची थी। ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों और उनके रिश्तेदारों के घरों पर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/O1CGSpF
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/O1CGSpF
via IFTTT
Comments
Post a Comment