मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जिले के चार आरआई का ट्रांसफर:प्रभार संभालने के निर्देश जारी, रतलाम से मोनिका ठाकुर का शाजापुर तबादला
भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय ने रक्षित निरीक्षकों (आरआई) की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इस सूची में शाजापुर जिले में तैनात चार रक्षित निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जबकि मोनिका ठाकुर को शाजापुर का नया रक्षित निरीक्षक बनाया गया है। जारी लिस्ट के मुताबिक शाजापुर पुलिस लाइन में तैनात रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा को खरगोन भेजा गया है। शाजापुर ट्रैफिक थाने में पदस्थ रक्षित निरीक्षक रविशंकर वर्मा का तबादला रतलाम ट्रैफिक में किया गया है, वहीं सौरभ सिंह चौहान को आगर मालवा ट्रैफिक थाने की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा, रक्षित निरीक्षक सीमा मौर्य को उज्जैन ट्रैफिक में तैनात किया गया है। शाजापुर को मिलीं नई रक्षित निरीक्षक इसी तबादला सूची में रतलाम ट्रैफिक में तैनात रक्षित निरीक्षक मोनिका ठाकुर का ट्रांसफर शाजापुर किया गया है। पुलिस मुख्यालय की इस कार्रवाई को प्रशासनिक ढर्रे को बेहतर बनाने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। अफसरों को फौरन अपनी नई जगह पहुंचकर प्रभार संभालने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में नए अफसरों की तैनाती से पुलिस के कामकाज और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RMbToas
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RMbToas
via IFTTT
Comments
Post a Comment