मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जबलपुर-दमोह मार्ग पर कटंगी बायपास के पास गोविंद धाम के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 40 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए। घटना शनिवार रात 8 से 9 बजे के बीच की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा एक दोपहिया वाहन चालक को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टक्कर के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। बस और मिनी ट्रक के चालकों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जबलपुर से दमोह जा रही 'मां वैष्णो देवी' कंपनी की बस (MP 34 ZC 7100) सामने खड़ी टाटा मिनी ट्रक (MP 20 GA 5947) से टकराई थी। यात्रियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके। हादसे के बाद बस कंपनी ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है और मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QOGZBwE
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QOGZBwE
via IFTTT
Comments
Post a Comment