मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सिंधिया राजघराने के ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद:78 साल पुराना 'द कोवेनेंट' बना सबसे बड़ा दस्तावेज, 1000 पन्नों की रिपोर्ट पर टिका महा समझौता
ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ से अधिक की अचल संपत्तियों के बंटवारे को लेकर ग्वालियर जिला कोर्ट में चल रही कानूनी जंग अब बेहद दिलचस्प और उलझते मोड़ पर पहुंच गई है। इस ऐतिहासिक केस के पटाक्षेप के लिए 78 साल पुराना विलय पत्र यानी ‘द कोवेनेंट’ सबसे अहम दस्तावेज बनकर सामने आया है। दिल्ली के नोटरी द्वारा सर्टिफाइड ट्रू कॉपी के रूप में प्रमाणित यह दस्तावेज कोर्ट के समक्ष आ चुका है, जिसमें मध्य भारत की रियासतों के विलय, निजी संपत्तियों और राजाओं को मिलने वाले टैक्स फ्री ‘प्रिवी पर्स’ (वार्षिक भत्ते) का पाई-पाई का ब्योरा दर्ज है। 'द कोवेनेंट' का सच: किसको कितना मिलता था प्रिवी पर्स (वार्षिक भत्ता)? आजादी के समय ग्वालियर समेत मध्य भारत की रियासतों का भारत सरकार में विलय हुआ था। इस समझौते ('द कोवेनेंट') में तत्कालीन राजाओं का टैक्स-फ्री भत्ता तय किया गया था। जिसमें सबसे ज्यादा भत्ता ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के तत्कालीन महाराज जेएएम सिंधिया को मिलता था। नई उलझन: स्व. पद्माराजे की बेटी प्रतिमा देवी ने दाखिल की कैविएट केन्द्रीय मंत्री व अभी सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोर्ट में पारिवारिक समझौते का आवेदन कोर्ट में दिया था। आवेदन सहमति से समझौते का था। जिसके आधार पर ज्योतिरादित्य, उनकी बुआ वसुंधरा व यशोधरा के बीच बंटवारा हो रहा था, लेकिन अब पारिवारिक समझौते की चर्चाओं के बीच कोर्ट में अब नई कानूनी अड़चन आ गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी बुआ वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे के बीच चल रही बातचीत के बीच ज्योतिरादित्य की बड़ी बुआ स्व. पद्माराजे सिंधिया (त्रिपुरा राजघराना) की बेटी प्रतिमा देवी ने अदालत में कैविएट दायर कर दी है। कोवेनेंट के तहत संपत्तियों के स्वामित्व का पूरा गणित निजी संपत्तियां ( सिंधिया परिवार के पास): छतरियां और मंदिर (निजी ट्रस्टों के प्रबंधन में): सरकार को सौंपी गईं संपत्तियां: ये खबर भी पढ़ें… सिंधिया राज परिवार संपत्ति विवाद में फिर कानूनी पेंच देश के चर्चित सिंधिया राज परिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति से तैयार हुआ समझौता प्रस्ताव (राजीनामा) एक बार फिर कानूनी अड़चनों में फंस गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय (ADJ) में मंगलवार को इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद के समझौते पर सुनवाई हुई। मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ दिवंगत पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी राना (त्रिपुरा राजघराने से संबंधित) ने इस बंटवारे पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज करा दी।पूरी खबर पढ़ें
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6Ha1LlA
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6Ha1LlA
via IFTTT
Comments
Post a Comment