मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
डिंडौरी में 428 जर्जर सड़कों का सर्वे पूरा:डिंडौरी-मेहंदवानी में अक्टूबर से निर्माण संभव; ग्रामीण इलाकों के रास्तों का होगा कायाकल्प
डिंडौरी जिले में ग्रामीणों को जर्जर और बदहाल रास्तों से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ी पहल की गई है। जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने बताया कि जिले की विभिन्न जनपदों में खराब सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि उनका जल्द निर्माण कराया जा सके। डिंडौरी और मेहंदवानी में 428 सड़कों का सर्वे पूरा प्रशासन द्वारा अब तक डिंडौरी जनपद में 182 सड़कों का सर्वे किया गया है, जिनमें से 79 सड़कों के प्रस्ताव 'मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क एवं सुगम संपर्कता योजना' के तहत भेजे गए हैं। इसी तरह मेहंदवानी जनपद में 246 सड़कों का सर्वे पूरा कर 20 सड़कें 'मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना' और 46 सड़कें 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' में प्रस्तावित की गई हैं। अन्य जनपदों में भी जारी है सर्वे समनापुर, अमरपुर, करंजिया, शहपुरा और बजाग जनपद क्षेत्रों में भी जर्जर सड़कों का सर्वे काम तेजी से चल रहा है। इन क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार होने के बाद निर्माण संबंधी प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजे जाएंगे। अक्टूबर माह से काम शुरू होने की संभावना जिला पंचायत सीईओ के मुताबिक, मीडिया रिपोर्टों और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मिली शिकायतों के आधार पर प्राथमिकता तय की जा रही है। आवश्यक स्वीकृतियां मिलते ही अक्टूबर माह से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। कीचड़ भरे रास्तों से मिलेगी राहत बरसात के दिनों में जिले के कई गांवों में सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और आम राहगीरों का आवागमन ठप हो जाता है। सर्वे और निर्माण की इस प्रक्रिया से ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की उम्मीद जगी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9lN6oV0
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9lN6oV0
via IFTTT
Comments
Post a Comment