एम्स भोपाल में रोज 6-7 हजार मरीज:दूसरा एमआरआई, कैथ लैब जल्द; 30 नवंबर तक शुरू हो सकती है PET-CT, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

एम्स भोपाल में रोज 6-7 हजार मरीज:दूसरा एमआरआई, कैथ लैब जल्द; 30 नवंबर तक शुरू हो सकती है PET-CT, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी

एम्स भोपाल में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अस्पताल अब इलाज, जांच और डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने जा रहा है। संस्थान में रोजाना 6 से 7 हजार मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जबकि अलग-अलग विभागों में करीब 1 हजार मरीज प्रतिदिन भर्ती हो रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एम्स में दूसरा एमआरआई, दूसरा कैथ लैब, दूसरा लिनैक, PET-CT, गामा नाइफ और रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू करने की तैयारी है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) नरेन्द्र कोतवाल ने आगामी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य मरीजों को बेहतर, सुलभ और किफायती विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। 2025 में 25वें स्थान पर पहुंचा एम्स एम्स भोपाल की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग में भी लगातार सुधार हुआ है। चिकित्सा श्रेणी में NIRF-2025 में संस्थान को 25वां स्थान मिला है। वर्ष 2024 में यह 31वें और 2023 में 38वें स्थान पर था। समग्र श्रेणी में एम्स भोपाल 101-150 के समूह में और सतत विकास लक्ष्यों की श्रेणी में 11-50 के समूह में शामिल है। 3 हार्ट और 26 किडनी ट्रांसप्लांट एम्स भोपाल में अब तक 3 हृदय और 26 गुर्दा प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार हृदय प्रत्यारोपण कार्यक्रम मध्य प्रदेश और मध्य भारत में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। फेफड़ा प्रत्यारोपण के लिए अनुमति मिल चुकी है और इसे जल्द शुरू किए जाने की उम्मीद है। यकृत प्रत्यारोपण शुरू करने की दिशा में भी तैयारी चल रही है। मृत अंगदान और ट्रांसप्लांट सेवाओं को मजबूत करने के लिए एम्स में समर्पित ट्रांसप्लांट ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी विकसित की गई है। 75 हजार रुपए में IVF सुविधा एम्स भोपाल में IVF सेंटर शुरू हो चुका है। यहां आधुनिक प्रजनन उपचार करीब 75 हजार रुपए की लागत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा उन दंपतियों के लिए अपेक्षाकृत किफायती विकल्प है, जिन्हें सहायक प्रजनन उपचार की जरूरत है। घर बैठे WhatsApp से OPD अपॉइंटमेंट और रिपोर्ट मरीजों को छोटी सेवाओं के लिए बार-बार अस्पताल आने से बचाने के लिए एम्स ने 24 घंटे WhatsApp आधारित मरीज सेवा का सार्वजनिक बीटा संस्करण शुरू किया है। इसके जरिए मरीज घर बैठे OPD अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। लैब रिपोर्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। अस्पताल से छुट्टी का सारांश भी प्राप्त किया जा सकेगा। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र भी 72 घंटे के भीतर डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी। नवंबर में शुरू हो सकती है रोबोटिक सर्जरी एम्स में दा विंची रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। स्थापना, प्रशिक्षण और नियामकीय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इसके नवंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। इससे खासकर यूरोलॉजी समेत अन्य उपयुक्त विभागों में छोटे चीरे वाली सर्जरी को बढ़ावा मिलेगा। यह सुविधा डॉक्टरों और रेजिडेंट्स के प्रशिक्षण में भी उपयोगी होगी। PET-CT 30 नवंबर तक, जांच की अनुमानित लागत 7,500 रुपए कैंसर मरीजों के लिए PET-CT सुविधा 30 नवंबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। इससे कैंसर की पहचान और शरीर में बीमारी के फैलाव का आकलन करने में मदद मिलेगी। इसकी अनुमानित जांच लागत करीब 7,500 रुपए रखी गई है। इसके अलावा दूसरा लिनैक लगाया जा रहा है। इससे रेडियोथेरेपी की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों का वेटिंग टाइम कम करने में मदद मिलेगी। 200 बेड के समर्पित कैंसर सेंटर के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा गया है। मार्च 2027 तक गामा नाइफ की सुविधा मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए गामा नाइफ सुविधा मार्च 2027 तक तैयार होने की उम्मीद है। इससे कुछ ब्रेन ट्यूमर और अन्य मस्तिष्क संबंधी स्थितियों में अत्यधिक सटीक रेडियोसर्जरी की जा सकेगी। दूसरा 3 टेस्ला MRI और कैथ लैब भी आएगा एम्स में दूसरा 3 टेस्ला MRI लगाया जाएगा। इससे MRI जांच की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को कम इंतजार करना पड़ेगा। दूसरा कैथ लैब भी स्थापित किया जा रहा है। इससे हृदय की नसों की जांच और अन्य कार्डियक प्रक्रियाएं अधिक संख्या में की जा सकेंगी। पथरी के इलाज के लिए बिना चीरा लगाए तकनीक गुर्दे और मूत्र मार्ग की पथरी के मरीजों के लिए ESWL यानी एक्स्ट्राकॉर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी मशीन लगाई जा रही है। इसके अगले दो महीनों में स्थापित होने की उम्मीद है। उपयुक्त मरीजों में इस तकनीक से बिना चीरा लगाए पथरी का उपचार किया जा सकेगा। वहीं एम्स को डिजिटल अस्पताल बनाने की दिशा में PACS प्रणाली की खरीद अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने के बाद मरीजों की जांच से संबंधित तस्वीरें और रिपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक रूप से सुरक्षित रखी और देखी जा सकेंगी। इससे अस्पताल को धीरे-धीरे पेपरलेस बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा वर्चुअल ऑटोप्सी सेंटर की खरीद भी अंतिम चरण में है। CT स्कैन के जरिए शरीर के अंदर की स्थिति का विस्तृत आकलन किया जा सकेगा। दुर्घटना, कानूनी और अप्राकृतिक मृत्यु के मामलों में यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी होगी। मरीजों के लिए पार्किंग, 700 बेड का विश्राम गृह बड़े परिसर में मरीजों को सही विभाग तक पहुंचने में होने वाली परेशानी कम करने के लिए IIT इंदौर के सहयोग से पेशेंट नेविगेशन सेंटर का पायलट प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। यहां मरीजों को OPD, वार्ड, जांच केंद्र, लैब और दवा केंद्र तक पहुंचने की जानकारी मिलेगी। मरीजों और परिजनों के लिए नया पब्लिक पार्किंग परिसर तैयार हो चुका है, जिसका जल्द उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा 700 बेड का विश्राम गृह निर्माणाधीन है, जिसके करीब डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है। पार्किंग के ऊपर मल्टी-स्पेशलिटी सेंटर बनाने की भी योजना है, जहां भोजन और बैंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। शोध पर भी फोकस, 450 रिसर्च पेपर हर साल एम्स भोपाल में चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार को भी प्राथमिकता दी जा रही है। वर्ष 2025-26 में करीब 60 बाहरी वित्तपोषित रिसर्च प्रोजेक्ट्स को अनुदान मिला। संस्थान के शोधकर्ता हर साल करीब 450 शोध पत्र प्रकाशित कर रहे हैं। करीब 25 पेटेंट दाखिल या स्वीकृत किए जा चुके हैं। कार्यपालक निदेशक ने कहा कि एम्स का प्रयास ऐसे शोध को बढ़ावा देना है, जिन्हें भविष्य में किफायती और स्वदेशी स्वास्थ्य सेवाओं में बदला जा सके।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OtiGWAB
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...