मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
700 किसान 5 घंटे कलेक्ट्रेट गेट पर बैठे रहे:वहीं बनाया पोहा, दाल बाटी भी बनाते; फसल मुआवजा और बीमा मांगा
देवास में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ का ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर शुरू हुआ। दोपहर करीब 1 बजे किसान कलेक्टर कार्यालय के सामने भोपाल रोड पर धरने पर बैठे, लेकिन तीन घंटे तक कोई अधिकारी किसानों से चर्चा करने नहीं पहुंचा। इसके बाद किसानों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने आंदोलन तेज करते हुए कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर ही डेरा डाल दिया। किसान गेट के सामने बैठकर जमकर नारेबाजी करने लगे। भारतीय किसान संघ का कहना है कि जिलेभर से 700 से अधिक किसान आंदोलन में शामिल हुए। किसानों ने फसल बीमा, ओलावृष्टि का मुआवजा, सैटेलाइट सर्वे की खामियां, राजस्व नक्शों में सुधार और नर्मदा सिंचाई योजना का लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगें उठाईं। किसान अपने साथ दाल-बाटी बनाने की सामग्री लेकर पहुंचे थे। मौके पर ही उन्होंने पाेहा भी बनाया। किसानों के मुख्य गेट पर डेरा डालने और लगातार नारेबाजी के बाद अधिकारी किसानों से मिलने पहुंचे। शाम करीब 6 बजे कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने किसानों से मुलाकात की। किसानों ने कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखीं और उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर से मुलाकात और मांग पत्र सौंपने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। वहीं भारतीय किसान संघ के हुकुम पटेल ने कहा कि ओलावृष्टि के बाद सर्वे हुआ था। विधायक और राजस्व मंत्री भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन अब तक कई पात्र किसानों को मुआवजा नहीं मिला। फसल बीमा का लाभ भी किसानों को नहीं मिल पाया है। सैटेलाइट सर्वे में हुई गड़बड़ियों के कारण भी कई किसान मुआवजे से वंचित हैं। राजस्व नक्शों की गलतियां सुधारने और नर्मदा सिंचाई योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने की भी मांग की गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IYfzaQ0
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IYfzaQ0
via IFTTT
Comments
Post a Comment