'भास्कर समाधान' का असर...नर्मदा जल वितरण का समय बदला:पार्षद राजेश उदावत बने आज के 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

'भास्कर समाधान' का असर...नर्मदा जल वितरण का समय बदला:पार्षद राजेश उदावत बने आज के 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 49 के पार्षद राजेश उदावत बने आज के 'पब्लिक स्टार' कनाड़िया रोड, ग्वालटोली निवासी कुसुम ननेरिया ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नर्मदा जल वितरण का समय सुबह 11:30 बजे है, जो कार्यालय समय होने के कारण लोगों के लिए सुविधाजनक नहीं है। उन्होंने पानी वितरण का समय पहले की तरह सुबह 9 से 10 बजे करने का अनुरोध किया था। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 49 के पार्षद राजेश उदावत ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान केलोद: नाले की सफाई और जल निकासी की समस्या हुई दूर वार्ड 77 के केलोद निवासी आशीष चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घरों के पीछे स्थित नाला बारिश के दौरान भर जाता है और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से आसपास पानी जमा हो जाता है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती थी। शिकायत सामने आने के बाद प्रभारी दरोगा यश ढोलपुरे ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद एप पर की। बिजली के तारों, खराब सड़कों, खुले चैंबर और जलजमाव से परेशान शहरवासी वार्ड 77: बिजली के तारों का जंजाल, खतरा बरकरार वार्ड 77 के श्री यंत्र नगर निवासी अल्केश पवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर के सामने बिजली के पोल पर कई सालों से बिजली और वाई-फाई के तारों का जंजाल लगा हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार इससे परेशानी और खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वार्ड 41: खराब सड़क पर कीचड़ और जलजमाव वार्ड 41 के कनाड़िया रोड, लक्ष्य विहार निवासी संजय जैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि सेक्टर बी गार्डन के सामने सड़क की हालत खराब है। बारिश में यहां गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ होने से लोगों को परेशानी होती है। शिकायतकर्ता के अनुसार बच्चे और वाहन चालक भी परेशान हैं। उन्होंने सड़क सुधारने की मांग की है। वार्ड 45: सड़क पर खुला चैंबर, हादसे का खतरा वार्ड 45 के परदेशीपुरा निवासी भूपेंद्र जारवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि मुख्य सड़क पर बोरिंग के चैंबर का ढक्कन लगाने के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन काम अधूरा पड़ा है। सड़क पर मलबा भी फैला हुआ है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ। वार्ड 51: सड़क नहीं बनने से जलजमाव की समस्या वार्ड 51 के सूर्य सुखम कॉलोनी, शांति नगर के पास निवासी नरेंद्र तोमर ने शिकायत दर्ज कराई है कि सड़क निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे मच्छर पनपने और घरों में पानी जाने की आशंका बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने क्षेत्र में पक्की सड़क बनवाने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी की जा सकती है। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकते हैं। समस्या का समाधान होने पर इसकी पुष्टि एप के जरिए की जा सकती है। 'भास्कर समाधान' बदलाव की पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rpteALd
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...