बच्ची को ‘चोर-डायन’ कहा, 10 दिन जेल में रहा शिक्षक:रजिस्टर में मेडिकल लीव लगाकर गिरफ्तारी छिपाई, जमानत मिलते ही पढ़ाने पहुंच गया Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

बच्ची को ‘चोर-डायन’ कहा, 10 दिन जेल में रहा शिक्षक:रजिस्टर में मेडिकल लीव लगाकर गिरफ्तारी छिपाई, जमानत मिलते ही पढ़ाने पहुंच गया

जबलपुर में एक शिक्षक की चौंकाने वाली करतूत सामने आई है। मामला सालीबाड़ा संकुल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल सगड़ा-छपनी का है। यहां पदस्थ शिक्षक संतोष पटेल ने एक नाबालिग बच्ची को कथित तौर पर ‘चोर’ और ‘डायन’ जैसे शब्द कहे थे। इससे आहत होकर बच्ची ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने संतोष पटेल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर 19 अगस्त 2026 को जेल भेज दिया। लेकिन, शिक्षक ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं दी। उसने जेल भेजे जाने से पहले स्कूल के रजिस्टर में मेडिकल लीव का आवेदन लगा दिया। 10 दिन बाद वह जमानत पर बाहर आया तो दोबारा स्कूल पहुंच गया। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की विभाग के आला अफसरों को डेढ़ महीने तक भनक भी नहीं लग सकी। बच्ची को पंचायत बुलाकर वीडियो दिखाया था मामला 17 वर्षीय किशोरी से जुड़ा है। उसने 10 नवंबर 2025 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच के मुताबिक, शिक्षक संतोष पटेल और राममिलन पटेल, अशोक पटेल और राजेश पटेल ने 19 अक्टूबर 2025 को बच्ची के रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को बुलाया था। इस दौरान इन्होंने बच्ची के चरित्र और उसकी गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए। बच्ची का वीडियो भी वहां मौजूद लोगों के सामने स्क्रीन पर चलाकर दिखाया गया था। शिक्षक ने यह वीडियो 15 अक्टूबर 2025 को कैमरे लगाकर बनवाए थे। बच्ची और उसके माता-पिता की मौजूदगी में पंचायत में बच्ची पर चोरी और अन्य आपत्तिजनक आरोप लगाए गए। उसे अपमानित करने वाले शब्द कहे गए। पिता से कथित तौर पर 3 लाख रुपए हर्जाने के रूप में मांगने की धमकी भी दी गई। बच्ची को मामा के घर भेजा, वहां खा लिया जहर इस घटना के बाद बच्ची के माता-पिता ने उसे कुछ दिनों के लिए मामा के घर भेज दिया था। जहां 10 नवंबर 2025 को बच्ची ने जहर खा लिया। परिजन उसे तत्काल बरगी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लार्डगंज थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। बाद में घटनास्थल बरगी पुलिस चौकी क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण जांच बरगी पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई। 10 महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर किशोरी की मौत के बाद पहले लार्डगंज और फिर बरगी पुलिस ने मामले की जांच की। करीब 10 महीने बाद बरगी पुलिस चौकी ने शिक्षक संतोष पटेल समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों पर नाबालिग को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी धाराओं में कार्रवाई की। 19 अगस्त 2026 को संतोष पटेल, राममिलन पटेल, अशोक पटेल और राजेश पटेल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। मामले में विभाग की भूमिका संदिग्ध इस पूरे मामले में विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि शिक्षक ने जेल से लौटकर स्कूल ज्वाइन कर लिया। इसके बाद सगड़ा-छपनी स्कूल की प्राचार्या की ओर से 3 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी को एक पत्र भेजा गया। जो 8 सितंबर 2026 को डीईओ कार्यालय में रिसीव हुआ। पत्र में प्राचार्या ने जानकारी दी कि उन्हें स्कूल के शिक्षक संतोष कुमार पटेल का आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में शिक्षक ने दावा किया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया। 19 अगस्त 2026 की शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया था। आवेदन में यह भी बताया गया कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से रिहा हो गया। डीईओ बोले- जानकारी नहीं थी, अब जांच कराएंगे जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे का कहना है कि उन्हें शिक्षक की गिरफ्तारी और जेल जाने की जानकारी पहले नहीं थी। उन्होंने कहा कि स्कूल से आए पत्र की जानकारी भी अभी उनके संज्ञान में नहीं थी। एएसपी बोले- शिक्षक को किया था गिरफ्तार एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि किशोरी पर चोरी के आरोप लगाए गए थे और उसके वीडियो को परिवार के लोगों की मौजूदगी में पंचायत बुलाकर दिखाया गया था। इस घटनाक्रम से बच्ची व्यथित हुई और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/p63crgN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...