मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर की महल रोड पर सड़क हादसा:सिंधिया छतरी के सामने रात में डिवाइडर में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, कई राहगीर बाल-बाल बचे
शहर के अति-व्यस्त क्षेत्र महल रोड पर रविवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। महाराज सिंधिया की छतरी के ठीक सामने एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी सीधे सड़क के डिवाइडर पर जा चढ़ी और जोर का धमाका हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर चल रहे कई राहगीर वाहन की चपेट में आने से बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्कूटी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, भिंड के निवासी की है कार सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने जब पड़ताल की, तो पता चला कि यह कार भिंड निवासी सोनी दीक्षित के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर कार मालिक सोनी दीक्षित ने बताया कि उनका एक रिश्तेदार कार मांगकर ग्वालियर लेकर गया था। कार में सवार युवक सुरक्षित, पुलिस कर रही पड़ताल कार में सवार युवक हादसे में पूरी तरह सुरक्षित है। प्राथमिक पूछताछ में चालक का कहना था कि अचानक सामने आई एक स्कूटी को बचाने के प्रयास में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर में जा घुसी। वहीं, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। फिलहाल पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है और चालक की डॉक्टरी जांच (मेडिकल) कराने के साथ घटना के सही कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना इस मामले में पुलिस का कहना है कि "महल रोड पर स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कार को जब्त कर लिया गया है। चालक का कहना है कि स्कूटी सवार को बचाने के फेर में हादसा हुआ। मामले की विस्तृत जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Z5o3Pje
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Z5o3Pje
via IFTTT
Comments
Post a Comment