मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
खिलचीपुर में पिता की गैरमौजूदगी में नाबालिग कार लेकर निकला:चुपके से चलाई कार, पंचर दुकान में घुसी; दुकानदार गंभीर घायल
खिलचीपुर के काका कॉलोनी के पास 14 वर्षीय नाबालिग पिता की गैरमौजूदगी में कार लेकर सड़क पर निकल गया। नगर माध्यमिक विद्यालय के बाहर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की करीब आधा फीट ऊंची नाली पार करते हुए पंचर की दुकान में जा घुसी। हादसे में नाबालिग चालक और दुकान संचालक ओमप्रकाश साहू घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नाबालिग ने पिता की इको कार की चाबी लेकर कार स्टार्ट की थी। कुछ दूरी चलाने के बाद वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार पंचर की दुकान में घुसने के बाद आगे बढ़ी और पास स्थित बिजली के खंभे के बेस से टकराकर रुक गई। हादसे में दुकान संचालक ओमप्रकाश साहू घायल हुए। दुकान के बाहर रखी साइकिल भी कार की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाबालिग और घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TexnqIF
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TexnqIF
via IFTTT
Comments
Post a Comment