मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
अनूपपुर में पड़ोसी के घर मिला अविवाहित व्यक्ति का शव:शराब पीने का आदी था; परिजन डांटते थे तो दूसरे के घर में सोता था
अनूपपुर जिले के रक्शा गांव में सोमवार सुबह 45 वर्षीय अविवाहित अशोक उपाध्याय का शव पड़ोसी के घर संदिग्ध हालत में मिला। वह कोलमी निवासी लक्ष्मण उपाध्याय का बेटा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। सूचनाकर्ता सूरज सिंह गोंड ने बताया कि 27 सितंबर रात करीब 8 बजे अशोक शराब के नशे में उसके घर आया और वहीं सोने की बात कही थी। सूरज ने उसे रुकने दिया। सोमवार सुबह 8 बजे सूरज ने अशोक को मृत पाया। मृतक के भाई अजय उपाध्याय ने फुनगा पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के अनुसार, अशोक शराब का आदी था। परिजन डांटते थे, इसलिए वह अक्सर पड़ोसी सूरज के घर सोता था। परिजनों ने आशंका जताई कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका खुलासा होगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sAY6WO9
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sAY6WO9
via IFTTT
Comments
Post a Comment