मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जेल गए दंपती के बेटे को अचानक तबीयत बिगड़ी:जहर देने का आरोप, बुजुर्ग पिता को कुएं में फेंकने के आरोप में बंद हैं माता-पिता
बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के टुराबोरगांव में बुजुर्ग पिता को कुएं में फेंकने के आरोप में जेल गए दंपती के मानसिक रूप से कमजोर बेटे की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने आरोप लगाया कि उसे कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। युवक को पहले मुल्ताई CHC ले जाया गया, जहां से बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसका इलाज चल रहा है। युवक के भाई अजय पवार के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सोनम नाम की महिला और दो-तीन अन्य लोग उनके घर आए थे। अजय का आरोप है कि इन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर युवक को पिलाया। अजय के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद युवक को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं। घटना के समय अजय घर पर नहीं था। लौटने पर उसने भाई को उल्टी करते देखा। युवक ने बताया कि कुछ लोग घर आए थे। ठंडा बताकर उसे कुछ पिला गए। अजय ने बताया कि उसे घर में एक डिब्बी मिली, जिसे वह कथित जहरीले पदार्थ का बता रहा है। उसने इसका फोटो भी लिया है। हालत बिगड़ने पर उसने 108 एंबुलेंस बुलाकर युवक को मुल्ताई अस्पताल पहुंचाया। भाई ने जमीन विवाद से जोड़ा मामला अजय ने सोनम, विक्रम और विकास पर उसके भाई को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगाया। उसने घटना को जमीन विवाद से जोड़ा है। अजय के अनुसार, परिवार के पास करीब 27 एकड़ जमीन है। उसका दावा है कि सोनम और विकास ने करीब एक एकड़ जमीन बेचकर 4 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद उसके माता-पिता ने जमीन को लेकर कोर्ट से स्टे लिया था। अजय ने आरोप लगाया कि इसी जमीन विवाद के चलते उसके माता-पिता को बुजुर्ग पिता को कुएं में फेंकने के मामले में जेल भेजा गया है। बुजुर्ग को कुएं में फेंकने के मामले में दंपती जेल में दरअसल, 7 सितंबर को बोरदेही पुलिस ने 70 वर्षीय बाबू कड़वे को कुएं में फेंकने के आरोप में उनके बेटे दिलीप कड़वे और बहू देवकी कड़वे को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, खेत बेचने की बात को लेकर आरोपियों ने बुजुर्ग से मारपीट की, उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा और पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया था। बुजुर्ग मोटर की रस्सी के सहारे कुएं में लटके रहे। पत्नी कमला की मदद से ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल रस्सी जब्त की थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार जिला अस्पताल की पुलिस चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक ने बताया कि युवक को मुल्ताई CHC से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई मुल्ताई पुलिस द्वारा की जाएगी। युवक को वास्तव में जहरीला पदार्थ दिया गया था या नहीं और घटना के पीछे कौन लोग हैं, यह मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tJWeuKT
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tJWeuKT
via IFTTT
Comments
Post a Comment