मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के कुईया खुर्द गांव में पुलिस ने गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 7 किलो 936 ग्राम गांजा और 20 लाख 80 हजार रुपए नकद मिले हैं। जब्त गांजे की कीमत करीब 85 हजार रुपए बताई गई है। गांजा और नकदी की कुल कीमत करीब 21 लाख 65 हजार रुपए है। मंदिर के पास बैग लेकर खड़े थे दोनों पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि कुईया खुर्द तालाब की मेड़ पर बने मंदिर के पास एक पुरुष और महिला नीले रंग के बैग में गांजा लेकर खड़े हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। बैग से गांजा और पास से नकदी मिली तलाशी लेने पर नीले बैग से 7 किलो 936 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के पास से 20 लाख 80 हजार रुपए नकद भी मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुईया कला निवासी द्वारिका पटेल (56) और उसकी पत्नी कलावती पटेल (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने मनगवां थाने में अपराध क्रमांक 524/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 20(बी) के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अब नकदी के स्रोत और गांजा कहां से लाया गया था, इसकी जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sT2AkJV
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sT2AkJV
via IFTTT
Comments
Post a Comment