मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में दो सराफा कारोबारियों के बीच विवाद:33 वर्षीय कारोबारी ने चूहे मारने की दवा खाई; निजी अस्पताल में इलाज जारी
ग्वालियर के सराफा बाजार से जुड़े दो कारोबारियों के बीच विवाद के बाद एक 33 वर्षीय दुकानदार ने चूहे मारने की दवा खा ली। गुरुवार शाम माधौगंज थाना क्षेत्र में अहूजा अस्पताल के पास हुई घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहूजा अस्पताल के पास हुई घटना जानकारी के मुताबिक, कृष्णा सोनी (33), पुत्र विशंभर स्वामी, का बालाजी सराफा के एक कारोबारी से विवाद हुआ था। गुरुवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच अहूजा अस्पताल के पास वाली गली में घटनाक्रम हुआ। विवाद किस बात को लेकर हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आपसी विवाद की वजह जानने का प्रयास कर रही है। निजी अस्पताल में इलाज जारी विवाद के बाद कृष्णा सोनी ने चूहे मारने की दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बयान के बाद स्पष्ट होगी विवाद की वजह घटना की सूचना मिलने पर माधौगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मामला दो सराफा कारोबारियों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। कृष्णा सोनी के बयान दर्ज होने के बाद ही विवाद की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zhd4jrb
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zhd4jrb
via IFTTT
Comments
Post a Comment