मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
अशोकनगर में फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत:खेत में मिला शव, एक गिरफ्तार; किसानों से फंदे न लगाने की अपील
अशोकनगर जिले के चंदेरी वन परिक्षेत्र के निदानपुर गांव के पास खेत में सोमवार को लगाए गए फंदे में फंसने से एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना की सूचना वन विभाग को मिली। वन अमला मौके पर पहुंचा तो खेत में तेंदुआ मृत मिला। जांच में उसकी मौत कमर में फंदा कसने से होना सामने आया। वन विभाग ने खेत मालिक से पूछताछ की। मामले की जांच के लिए माधव टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वाड बुलाया गया। टीम ने मौके और आसपास के क्षेत्र में छानबीन की। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा जांच के आधार पर वन विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। अशोकनगर के पशु के डॉक्टरों ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए का विधिवत अंतिम संस्कार कराया। वन विभाग ने बताया कि जंगल से लगे खेतों में किसान अक्सर जंगली जानवरों को रोकने के लिए फंदे या झटका मशीन लगा देते हैं। इनमें वन्यजीवों के फंसने से उनकी जान जा सकती है। विभाग ने जंगल से लगे खेतों के मालिकों से ऐसी व्यवस्था नहीं करने की अपील की है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aBdAvkD
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aBdAvkD
via IFTTT
Comments
Post a Comment