DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

महिला सरपंच और पति के बनाए फर्जी बीपीएल

भास्कर संवाददाता| छतरपुर लवकुशनगर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंजारी की महिला सरपंच पर अपने पति के साथ मिलकर फर्जी बीपीएल कार्ड बनाने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। बताया जा रहा है कि महिला सरपंच और उसके पति ने न केवल ग्रामीणों के फर्जी बीपीएल कार्ड बनाए बल्कि इस कार्य के एवज में लोगों से पैसे भी लिए। जानकारी के अनुसार बंजारी की सरपंच केसरबाई के पति रामप्रकाश राजपूत द्वारा फर्जी सील और हस्ताक्षर के माध्यम कार्ड बनाए गए हैं और इसके एवज में ग्रामीणों से उन्होंने 4 से 5 हजार रुपए वसूले गए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ग्रामीण ने ऑनलाइन पंजीयन के लिए इस कार्ड का प्रयोग किया। ऑनलाइन पंजीयन के दौरान पता चला कि उक्त कार्ड फर्जी और ग्रामीणों के साथ ठगी की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत की सरपंच भले ही केसरबाई हों, लेकिन उनके स्थान पर पूरा कार्य उनका पति रामप्रकाश राजपूत कर रहा है। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों ने लवकुशनगर जनपद पंचायत सीईओ हरीश केसरवानी से करते हुए सरपंच और उसके पति पर कार्रवाई की मांग की है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9CjXafG via IFTTT

पति-पत्नी के बीच बचाव में गए युवक की पिटाई:महिला की भाई ने युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने जांच में लिया मामला

परासिया नगर में आज एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जहा पर परासिया के वार्ड क्रमांक एक में आपस में झगड़ रहे पति और पत्नी का बीच बचाव करने पहुचे एक युवक के साथ महिला के भाई ने मारपीट कर दी। इसके बाद युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परासिया के वार्ड क्रमांक एक ओझा मोहल्ले में फ़िल्टर प्लांट के समीप अनिल उईके रहता है। उसका पत्नी से विवाद हो रहा था। इस विवाद में पड़ोसी गोपाल धुर्वे बचाव के लिए पहुँचा। इससे अनिल उईके का साला हीरा नाराज़ हो गया। उसने गोपाल धुर्वे की डंडे से पिटाई कर दी। इस पिटाई में गोपाल के हाथ-पीठ में चोट आई। जबकि अनिल को गाल-चेहरे पर चोट आई। पुलिस ने दोनों का मुलाहजा आज कराया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NWEvM5q via IFTTT

17 साल के युवक ने लगाई फांसी, मौत:आज सुबह होगा पीएम, कारण अज्ञात

रतलाम में 17 साल के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक का नाम कार्तिक पिता विनोद उमठ निवासी टाटा नगर है। घटना मंगलवार शाम की है। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह मृतक युवक का पीएम होगा। डीडी नगर पुलिस थाना मामले की जांच कर रहा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fWAPuOL via IFTTT

नाबालिग के रेपिस्ट को आजीवन कारावास:जुन्नारदेव न्यायालय ने सुनाई सजा, पीड़िता को 2 लाख देने के दिये निर्देश

नाबालिग का शोषण कर उसे गर्भवती बनाने वाले आरोपी को न्यायालय ने सजा सुनाई है, इस आरोपी को शेष प्राकृतकाल तक आजीवन कारावास की सजा और अर्थदंड से दंडित किया गया है, जबकि पीड़िता को प्रतिकर देने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी में विशेष लोक अभियोजक श्रीमति गंगावती डेहरिया ने बताया कि वरुड़ महाराष्ट्र के अमरावती बस स्टैंड में एक पीड़िता घूमते हुए मिली, पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया और मेडिकल परीक्षण कराया तो पता चला कि वो सात माह की गर्भवती है। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई तो परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि नवेगांव के 22 वर्षीय आरोपी सिकनलाल पिता कम्मू धुर्वे नामक युवक उसे अपने साथ ले गया था और बलात्कार कर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच के लिए नवेगांव पुलिस के सुपुर्द किया, तत्कालीन निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय ने शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रकरण को सुनवाई के लिए जुन्नारदेव के अपर सत्र न्यायाधीश की न्यायालय में प्रस्तुत किया था। तमाम साक्ष्यों, गवाहों के बयान सुनने के बाद दोष सिद्ध पाए जाने पर न्यायालय ने आरोपी सिकनलाल धुर्वे को शेष प्रा...

उत्कृष्ट स्कूल में लगाई सेल, शिक्षक बने दुकानदार:जिसकी जो मर्जी वह उठा रहा था, स्कूल से लेने के बाद भी आए पैरेंट्स

रतलाम के डेलनपुर स्थित श्री चेतन्य टेक्नो स्कूल से जप्त की गई स्कूल बुक्स, यूनिफॉर्म, बेल्ट, मोजे, ब्लेजर लेने 50 से अधिक पैरेंट्स सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल पहुंचे। कुछ पैरेंट्स तो ऐसे थे जिन्होंने पूर्व में यूनिफॉर्म ले चुके है वह भी दोबारा लेने आए। स्टाफ कम होने के कारण व्यवस्था भी गड़बड़ाई। जिसकी जो मर्जी वह उठा रहा था। बाद में विभाग के अधिकारियों को सख्त होना पड़ा। पहले दिन करीब 94 हजार की सामग्री शिक्षा विभाग ने बेची। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल से जब्त की गई सामग्री को एक तिहाई दामों में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बेची जा रही है। इसकी शुरूआत मंगलवार से हुई। पहला दिन होने व सामग्री बेचने में स्टाफ की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में अधिकारी पहुंचे और व्यवस्था को दुरस्त किया। कई पैरेंट्स के चेहरे पर खुशी थी। खुशी का कारण यह था कि जो कोर्स व यूनिफॉर्म स्कूल से उंचे दाम बताए थे वहीं सामग्री उसी रेट के एक तिहाई रेट पर उन्हें मिली। कई पैरेंट्स ऐसे थे जिन्होंने् पूर्व में यूनिफॉर्म, ब्लेजर व स्वेटर ले चुके है वह भी यहां पर दोबारा लेन...

सागर पुलिस ने गांजे से भरी कार पकड़ी:पुलिस देख भागे आरोपी, पीछाकर रसेना के पास कार को पकड़ा, 9.23 लाख का गांजा जब्त

सागर की महाराजपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात गांजे से भरी कार पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार से 61 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में पुलिस गांजा और कार जब्त कर थाने लाई। जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात महाराजपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार में बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। कार देवरी की ओर से आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने बस स्टैंड के पास हाईवे पर चेकिंग लगाई। वाहनों की जांच के दौरान एक सफेद रंग की कार पुलिस देखकर रसेना की ओर भागी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। इसी दौरान कार में सवार आरोपी कार को ग्राम रसेना के पास छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने कार को जब्त किया। कार की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजा मिला। कार से 61 किलोग्राम गांजा जब्त किया तुलाई कराने पर कार से 61 किलोग्राम कीमती करीब 9.23 लाख रुपए बरामद हुआ। पुलिस ने कार और गांजा जब्त कर लिया है। महारा...

नर्मदा के आंचल में मिला 1दिन के नवजात का शव:डिलेवरी के बाद नवजात को नदी में फेंकने की आशंका, परिजन ढूंढ रही पुलिस

नर्मदापुरम में कोरी घाट पर सोमवार को दोपहर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रहवासियों की सूचना पर काेतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात को देखा। जो मृत था। जिसका नला भी कटा नहीं था। नवजात एक दिन का है। संभवत: डिलेवरी के बाद ही उसे नर्मदा नदी में फेंक दिया होगा। पुलिस के मुताबिक नवजात बच्चा है या बच्ची। यह कंफर्म नहीं हो पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अब नवजात को नदी में फेंकने वाले उसके परिजन व उसे जन्म देने वाली मां की तलाश कर रही है। एसआई सुरेश चौहान ने बताया कोरी घाट पर दोपहर में सूचना मिली कि नर्मदा नदी किनारे एक नवजात का शव पड़ा है। नवजात का जन्म 24 घंटे के ही अंदर हुआ है। नवजात को किसी ने फेंका है या कहीं से बहकर आया। यह अभी क्लियर नहीं हो पाया। इसका पता लगाया जा रहा है। मर्ग कायम कर लिया गया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yQk0vqW via IFTTT