DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

जबलपुर GGITS ने NASA स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025 की मेजबानी:50 टीमों ने लिया भाग, ISRO वैज्ञानिकों ने दिया मार्गदर्शन

ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज ने NASA स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025 के सफल आयोजन के साथ देश को गौरवान्वित किया है। 185 से अधिक देशों में एक साथ आयोजित हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी मध्यप्रदेश में जबलपुर और भोपाल को मिली, जिसमें GGITS ने अपनी मजबूत पहचान बनाई। 'सीखो, लॉन्च करो, नेतृत्व करो' थीम पर आधारित यह गहन दो दिवसीय हैकाथॉन 4 और 5 अक्टूबर, 2025 को आयोजित हुआ। इसमें जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, नागपुर, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के कॉलेजों से 50 टीमों के 250 से अधिक नवप्रवर्तक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ज्ञान गंगा कॉलेज, श्री राम कॉलेज, ग्लोबल कॉलेज और जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे संस्थानों के छात्रों ने वास्तविक दुनिया की समस्याओं का समाधान करने के लिए अपने डिज़ाइनों को कार्यात्मक उत्पादों में बदला। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण ISRO के वैज्ञानिकों, आदित्य नारायण शुक्ला और सुमित शर्मा द्वारा दिया गया विशेष मेंटरिंग सत्र रहा। उन्होंने भविष्य को आकार देने में कंप्यूटर इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसरो में करियर के अवसरों, नौक...

कलेक्टर और आबकारी आयुक्त NHRC के समन पर नहीं पहुंचे:कांग्रेस ने पारदर्शी जांच की मांग की, रहवासियों ने आयोग को दी आपत्ति

राजधानी की अरेरा कॉलोनी में चल रही सोम ग्रुप की शराब दुकान के संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में चल रही सुनवाई के तहत भोपाल कलेक्टर और आबकारी आयुक्त को आयोग द्वारा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया था। आयोग ने दोनों अधिकारियों को 3 अक्टूबर 2025 को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित होकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। आयोग को भेजे गए प्रतिवेदन में जिला प्रशासन ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की, लेकिन आयोग के समक्ष अधिकारियों की व्यक्तिगत उपस्थिति नहीं हुई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जांच प्रतिवेदन में रहवासियों के पक्ष को शामिल नहीं किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि रहवासियों की बार-बार की गई शिकायतों के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि अरेरा कॉलोनी के आवासीय क्षेत्र में संचालित यह दुकान आर्य समाज मंदिर और अनुश्री नर्सिंग होम के पास स्थित है, जिसके कारण रहवासी असुविधा महसूस कर रहे हैं। त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 28 जुलाई 2025 को मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धा...

सीढ़ियों से गिरने से 2 साल की मासूम की मौत:छत से उतरते समय बड़ी बहन का पैर फिसला; गोद में पकड़ी छोटी बहन भी नीचे गिरी

भोपाल के मंगलवारा इलाके में गुरुवार शाम घर की छत से उतरते समय 2 साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृत का नाम माहिन नूर था, जो इतवारे इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। पिता चूड़ी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गुरुवार शाम करीब सात बजे माहिन और उसकी 6 साल की बहन छत पर खेलने गई थीं। इसी दौरान बड़ी बहन माहिन को गोद में लेकर सीढ़ियों से उतर रही थी। अचानक पैर फिसलने से दोनों बहनें नीचे गिर गईं। गंभीर चोटें आने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। देर रात डॉक्टरों ने 2 साल की माहिन को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन का इलाज अब भी जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/clR4nUw via IFTTT

बुरहानपुर में 51 फीट के रावण का दहन:दशहरा मैदान पर हजारों लोग देखने पहुंचे; जय श्री राम के नारों की गूंज

बुरहानपुर में विजयादशमी पर गुरुवार को जिले का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव रेणुका माता मंदिर के सामने दशहरा मैदान पर हुआ। यहां दशहरा उत्सव समिति ने 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया। इस भव्य आयोजन को देखने 20 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी और मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। जैसे ही रावण में आग लगाई गई, आकाश आतिशबाजी से जगमगा उठा और हजारों दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्सव का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए और पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की। इस मौके पर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक हमीद काजी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया और रिंकू टाक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उधर, नेपानगर में भी विजयादशमी पर रावण दहन हुआ। यहां नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में 35 फीट ऊंचे रावण का दहन रात 9 बजे किया गया। आयोजन के दौरान पिछले 10 दिनों से लगे मेले में भारी भीड़ जुटी और आतिशबाजी से माहौल रोमांचक हो गया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eKANfkH via IFTTT

जबलपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बारिश, सड़कें जाम:टीम के साथ ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आए CSP साहू

मध्यप्रदेश में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है, लगातार हो रही बारिश के बीच भी लोगों का मां दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी जबलपुर में झमाझम बारिश के बीच सैकड़ों लोग अपनी-अपनी गाड़ियों में मां दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने के लिए पहुंचे, भारी बारिश, जाम, ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। बुधवार की रात को अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। जाम को हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालात ऐसे बन गए की बरसते पानी में रांझी सीएसपी सतीश साहू रोड पर खड़े होकर जाम खुलवाते रहे। करीब आधे घंटे तक बरसते पानी में सीएसपी और उनकी टीम जाम खुलवाती रही। दरअसल, शहर में सबसे ज्यादा जाम गोकलपुर से रांझी के बीच रहा, इस दौरान अचानक हुई बारिश ने पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा दी। ऐसे में सीएसपी रोड पर उतर आए। वाहनों का लगातार आना-जाना लगा रहा। ऐसे में सीएसपी सतीश साहू हाथों में डंडा लेकर यातायात को व्यवस्थित करते रहे। रांझी सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि पंचमी के बाद से ही लगातार मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ ...

उज्जैन में दो मासूमों की डूबने से मौत:परिवार के साथ माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे; पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

उज्जैन के तराना के पास ग्राम भोलड़िया में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां रहने वाले दो मासूम बच्चो की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे परिवार के साथ नांदेड़ में माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। भोलड़िया सरपंच नरसिंह ने बताया- गांव में रहने वाले आशीष सोलंकी 13 वर्ष और धर्मेंद्र परमार 14 वर्ष परिवार के साथ नांदेड़ में माता के दर्शन को गए थे। परिवार वाले दर्शन कर रहे थे इस दौरान दोनों बिना बताए कब गहरे पानी में चले गए पता नहीं चला। जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की लाश निकलने के बाद अस्पताल पहुंचे। यहां नर्सिंग स्टाफ नहीं मिलने से परिजन नाराज हो गए। कुछ देर हंगामा भी हुआ। फिलहाल तराना पुलिस ने दोनों मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OGTtLs8 via IFTTT

जंगल से बेघर-बैंक से बेआसरा, विस्थापित प​​​​​​​रिवारों का दर्द:बेटी की शादी का सपना टूटा, 2 हजार निकाले, 2 लाख गायब; FD का बोल बीमा पॉलिसी कर दी

यह दर्द है सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल से विस्थापित हुए खापा, मुहली गांव के परिवारों का। विस्थापित परिवाराें का आरोप है कि विस्थापन में मिली मुआवजा की राशि बैंक खातों से गायब हो गई है। उनसे एफडी बनवाने का बोलकर बीमा पॉलिसी करा दी गई। कुछ पीड़ितों से हस्ताक्षर कराकर खाली चेक लिए गए। इसी तरह विस्थापितों के बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रुपए निकाल लिए गए हैं।जब पीड़ित बैंक से पैसे निकालने पहुंचे तो मामला सामने आया। मामला रहली एचडीएफसी बैंक शाखा का है। पीड़ितों ने बैंक शाखा पहुंचकर शिकायत की है। पीड़ितों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर रुपए खातों से निकाले हैं। अब तक 20 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं। उन्होंने रहली एसडीएम कुलदीप पाराशर को भी शिकायत की है, जिसके बाद उन्होंने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कराई है। धोखाधड़ी का शिकार हुए विस्थापित परिवारों के बीच भास्कर टीम पहुंची और उनसे बातचीत की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व: 93 गांव हटाए, 44 गांव विस्थापित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से जंगल के बीच बने गांवों को विस्थापित किय...