DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

दतिया में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी:आज अधिकतम टेम्परेचर 27.8 डिग्री और न्यूनतम 11.2 डिग्री रहा

दतिया में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में एक बार फिर बदलाव दर्ज किया गया है। शुक्रवार को दिन और रात दोनों समय के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार की तुलना में 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बीती रात की तुलना में 1 डिग्री अधिक है। तापमान में यह वृद्धि सीधे तौर पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद देखी गई है। दिनभर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी वजह से सुबह और देर शाम हल्की ठंडक बनी रही, लेकिन दोपहर के समय धूप तेज निकलने से गर्माहट का एहसास हुआ। सुबह के समय कोहरा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। इसी कारण दिन के तापमान में हल्की उछाल देखने को मिल रही है। हालांकि रात का तापमान भी बढ़ा है, फिर भी सर्दी का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। आने वाले 24 से 48 घंटों तक इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं जारी रहने से सुबह के समय कोहरा और हल्की ठंडक बन...

इंदौर में युवती से नाम बदलकर दोस्ती:दो वर्ग विशेष के युवकों ने किया रेप, ब्लैकमेलिंग कर 5 लाख रुपए भी ठगे

इंदौर की एक युवती ने करणी सेना पदाधिकारियों की मदद से दो युवकों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के दबाव और करीब 5 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। युवती के साथ संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, नितिन ठाकुर सहित अन्य लोग लसूडिया थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मोहित उर्फ सुफियान अंसारी और उसके साथी अमन उर्फ आमिर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। लसूडिया पुलिस के मुताबिक युवती की आरोपी मोहित से पहचान 2021 में एक कैफे में हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि 6 मार्च 2022 को मोहित महालक्ष्मी नगर स्थित युवती के फ्लैट पर आया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि उसका असली नाम सुफियान इरशाद अंसारी है। इसी दौरान उसने युवती से 5 लाख रुपए भी ले लिए। इसके बाद युवती की पहचान अमन से हुई, जो खुद को अमर बताता था। 2025 में युवती को पता चला कि उसका असली नाम आमिर उर्फ गोल्डन है। बातचीत बंद करने पर वह बार-बार मिलने का दबाव बनाने लगा। 23 जुलाई 2025 को वह युवती को साकेत रोड से होटल श्री कृष्णा पैलेस ...

धार के स्कूल में फर्स्ट फ्लोर से कूदी स्टूडेंट:जिला अस्पताल में भर्ती; आरोप- चौकीदार बंद करके चला गया था

धार जिले के तिरला क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित मॉडल स्कूल में शनिवार को एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। छुट्टी के बाद स्कूल के चौकीदार ने भवन की ठीक से जांच किए बिना ताला लगा दिया, जिससे कक्षा 6 की एक छात्रा स्कूल के अंदर ही बंद रह गई। बाहर निकलने का कोई रास्ता न मिलने पर छात्रा छाया (पिता दिलीप) ने डर के कारण स्कूल की पहली मंजिल से कूदने का फैसला किया। कूदने से वह घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत धार जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. अविनाश पटेल ने बताया कि छात्रा को गंभीर दर्द है। उसका एक्स-रे कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे के उपचार की दिशा तय की जाएगी। घायल छात्रा के पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी घायल होकर पड़ी रही, लेकिन चौकीदार, प्रिंसिपल या स्कूल का कोई भी स्टाफ मौके पर नहीं आया। किसी ने उसे देखने तक की कोशिश नहीं की।" अन्य छात्रों ने बताया कि छुट्टी के समय आमतौर पर घंटी बजती है, लेकिन उस दिन घंटी की आवाज नहीं आई। साथ ही, ठंड के कारण छात्रों को छत पर धूप में बैठाया गया था, जिससे उन...

थाने आने वाले को FIR बगैर न लौटना पड़े:सीएस ने कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में किया रिव्यू, हेलमेट और लॉ एंड ऑर्डर पर दिया जोर

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि थानों में पहुंचने वाले लोगों से एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। कानून व्यवस्था के मामले में पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी है कि हर बात मीडिया तक पहुंचाई जाए। साथ ही हेलमेट का उपयोग जिला में अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। जिलों में खाद-बीज का इश्यू नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही धान, सोयाबीन की खरीदी को लेकर भी कलेक्टरों को सतर्कता से काम करना है।सीएस जैन ने ये बातें शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में कहीं। बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल शामिल हुए। अक्टूबर में हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में लिए गए फैसले की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों के साथ विभागवार हर बिन्दु पर चर्चा की। विभागों की ओर से इस दौरान डेढ़ माह की प्रोग्रेस को लेकर प्रजेंटेशन भी दिए गए और कहा गया कि सरकार की प्राथमिकता वाले कामों और कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के निर्णयों पर अमल के लिए तेजी से काम करना है। इसको लेकर...

भोपाल में अवधपुरी में धार्मिक स्थल हटाने का विरोध:निगम दफ्तर का घेराव; लोग बोले- मंदिर का फिर से निर्माण करवाए

भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक धार्मिक स्थल हटाने के विरोध में लोगों ने निगम दफ्तर का घेराव कर दिया। उनका कहना था कि बिना किसी सूचना के धार्मिक स्थल तोड़ दिया गया। उन्होंने नगर निगम से फिर से निर्माण करवाने की मांग की। बताया जाता है कि अवधपुरी क्षेत्र में वह धार्मिक स्थल, जहां वर्षों से स्थानीय श्रद्धालु माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते आए हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय रहवासियों के साथ निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि प्रशासन ने बिना किसी चर्चा, नोटिस या कारण बताए इसे गिराकर जनभावनाओं को ठेस पहुंचाई है। प्रशासन या तो पूरी क्षतिपूर्ति (मुआवजा) दें या यथावत धार्मिक स्थल का पुनर्निर्माण करवाए। आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे कांग्रेस नेता झूमरवाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने तुरंत कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन के ...

नरोत्तम मिश्रा बोले- सरकार IAS संतोष वर्मा पर एक्शन ले:धीरेंद्र शास्त्री के मंच से कहा- अन्यथा सनातनधर्मी अपनी ओर से कार्रवाई करेंगे

शिवपुरी के नर्सरी ग्राउंड में चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की बागेश्वर धाम कथा के मंच से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में भी संतोष वर्मा जैसे विकृत मानसिकता वाले लोग मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग ब्राह्मण की बेटी दान में लेने और बेटे से संबंध बनाने जैसी शर्मनाक और समाज को तोड़ने वाली बातें सार्वजनिक मंच से कहते हैं। इसे समाज में वैमनस्य और विद्वेष फैलाने का काम बताया गया। मिश्रा ने चेतावनी दी कि यह मामला केवल टिप्पणी का नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करे, अन्यथा सनातनधर्मी अपनी ओर से कार्रवाई करेंगे। सनातन की गहराई हर अधिकारी नहीं समझ पाता उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अभियान समाज को एकजुट करने वाला है, जबकि ऐसे बयान समाज को तोड़ने का प्रयास करते हैं। मिश्रा ने सनातन धर्म को अमृत समान बताते हुए कहा कि इसकी गहराई और पवित्रता को हर अधिकारी समझ नहीं प...

राज्यपाल से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:दिल्ली में वीडी की अमित शाह से मुलाकात, 13 को एमपी आ सकते हैं केन्द्रीय गृह मंत्री

गुरुवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खजुराहो सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुलाकात की। इधर, देर शाम राजभवन पहुंचकर सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भेंट की। राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- शिष्टाचार भेंट हुई है। विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। इसके अलावा योजनाओं और किसानों को दी जाने वाली राहत राशि की भी जानकारी राज्यपाल को दी है। प्रदेश के विकास कार्यों के विषय में उनको जानकारी दी है। शाह हो सकते हैं चीफ गेस्ट एमपी की मोहन सरकार के 12 दिसंबर को दो साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर 13 दिसंबर को एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी भी मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर सकते हैं। 13 दिसंबर को भोपाल के साथ ही इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी बडे़ कार्यक्रम होंगे। प्रदेश भर में इनका लाइव प्रसारण होगा। दो दिनों में का...