मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में अवैध शराब तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक से चार पेटी शराब बरामद, यातायात पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर में यातायात पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान महाराजा बाड़े के पास छापा खाना के सामने एक बाइक से चार पेटी देशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच हुई। तस्कर बाइक क्रमांक MP07 NH 4454 पर शराब ले जा रहे थे, तभी यातायात पुलिस ने उन्हें रोका। बरामद की गई शराब की कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय सुनील बाथम पिता राजे बाथम निवासी भदोरिया मार्केट के पीछे, थाटीपुर और 41 वर्षीय जितेंद्र धौलपुरिया पिता केदार धौलपुरिया निवासी नादरिया माता के पास गुढ़ी गुढ़ा का नाका के रूप में हुई है। यातायात पुलिस ने अवैध शराब और दोनों तस्करों को कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे शराब कहां से ला...