DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

पेड़ के नीचे बैठे मजदूर को कार ने कुचला:काम खत्म कर आराम करने बैठा था, 24 घंटे जिंदगी के लिए लड़ा फिर तोड़ा दम

शहर में तेज रफ्तार का कहर एक मजदूर की जान ले गया। सिकंदर कंपू क्षेत्र में रविवार रात पेड़ के नीचे बैठे एक मजदूर को कार ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने करीब 24 घंटे तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दिनभर की मजदूरी के बाद कर रहा था आराम जनकगंज के निम्बाजी की खो निवासी 40 वर्षीय शाकिर खान (पुत्र जमील खान) पेशे से मजदूर था। रविवार को दिनभर काम करने के बाद वह रात करीब 10 बजे सिकंदर कंपू पुरानी कलारी के पास एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग जुटे तो चालक कार छोड़कर फरार हो गया। 24 घंटे तक चला जिंदगी से संघर्ष घायल शाकिर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह रविवार रात से जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। सोमवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़...

ग्वालियर में भतीजी के बर्थडे में झगड़ा, हंगामा:संपत्ति विवाद में चचेरे भाई ने दांतों से चबा डाली भाई की उंगली

ग्वालियर शहर में एक पारिवारिक समारोह में उस समय दहशत में बदल गया जब एक भाई ने ही अपने चचेरे भाई की उंगली दांतों से चबा डाली। आरोपी ने दांत इतनी तेजी से चलाए कि चचेरे भाई की उंगली ही कट गई। घटना सोमवार रात पड़ाव थाना क्षेत्र के मरीमाता महलगांव फूलबाग इलाके में एक पारिवारिक समारोह की है। वारदात उस समय हुई जब घर में छोटी बच्ची के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। इस घटना के पीछे दोनों भाइयों में संपत्ति को लेकर कहासुनी होना कारण रहा है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमलावर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बर्थडे की खुशियों के बीच 'संपत्ति' का विवाद शहर के पड़ाव थानाक्षेत्र स्थित फूलबाग के मरीमाता महलगांव निवासी संतोष चोकटिया (34) के छोटे भाई दीपक की बेटी का सोमवार रात जन्मदिन था। घर में पारिवारिक समारोह चल रहा था, जिसमें केक सेरेमनी होनी थी। इसी कार्यक्रम में संतोष के ताऊ का लड़का संजीत भी शामिल होने पहुंचा था। बर्थडे समारोह के बीच में ही संजीत ने पुराने संपत्ति विवाद को लेकर संतोष से बहस शुरू कर दी। गुस्सा...

नवाचार और ग्लैमर से सजी इंदौर की शाम:ऑर्बोसिस ने 30 स्टार्टअप्स को किया सम्मानित, फेलिना रनवे पर हाउसवाइव्स ने भी दिखाया दमखम

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम और फैशन जगत के सितारों ने एक ही मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मौका था 'ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवार्ड्स 2026' और 'फेलिना फैशन शो' के आयोजन का, जहां सफलता की कहानियों के साथ-साथ नारी शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस फ्यूजन इवेंट ने न केवल सफल उद्यमियों के जज्बे को सलाम किया, बल्कि आधुनिक कला और महिला सशक्तिकरण को एक नई ऊंचाई दी। समारोह के मुख्य अतिथि और मोशन जिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी ने इंदौर के स्टार्टअप इकोसिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि शहर के युवाओं की ऊर्जा और नए आइडियाज अद्भुत हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि यहां जिन 30 प्रतिष्ठित स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया है, उन्होंने न केवल अपनी विशेषज्ञता साबित की है बल्कि 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। थीम महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित इवेंट के दूसरे बड़े आकर्षण 'फेलिना फैशन शो' के बारे में जानकारी देते हुए फैशन डायरेक्टर पल्लवी प्रजापत ने...

MP में 6 साल बाद महिला आयोग में नियुक्ति:रेखा यादव बनीं अध्यक्ष; समीक्षा की नियुक्ति अटकी, रवि मालवीय को पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, वित्त निगम की कमान

मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने तीन अहम नियुक्तियां करते हुए रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष और साधना स्थापक को सदस्य बनाया है। महिला आयोग को छह साल बाद अध्यक्ष मिली हैं। वहीं, रवि मालवीय को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला आयोग में कोरम अधूरा अध्यक्ष और एक सदस्य की नियुक्ति के बाद भी महिला आयोग की बेंच का कोरम अधूरा ही है। महिला आयोग में कुल 6 पद हैं, जिनमें से 1 एक अध्यक्ष और 5 सदस्यों के पद हैं। इस लिहाज से आयोग में अभी सदस्यों के 4 पद खाली हैं। समीक्षा का नाम होल्ड पर ग्वालियर की पूर्व महापौर साधना गुप्ता को सदस्य बनाया जा रहा था लेकिन, ग्वालियर से नियुक्तियों की संख्या ज्यादा होने और मंत्री नारायण कुशवाह के अंदरूनी तौर पर विरोध के चलते फिलहाल उनका नाम होल्ड कर दिया गया है। अब महिला आयोग में जल्द ही एक और सदस्य की नियुक्ति होने की संभावना हैं। आयोगों में हो चुकीं इनकी नियुक्तियां निगमों में नियुक्तियां बोर्ड में नियुक्तियां समिति, मंडल में नियुक्तियां fr...

लंगड़ाते हुए बदमाश बोले-'साहब! अब अपराध नहीं करेंगे':ग्वालियर की जिन गलियों में चलाई थी गोलियां, वहीं निकला गुंडों का जुलूस

ग्वालियर के गुढ़ा स्थित इन्द्रलोक गार्डन के पीछे फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन इनामी बदमाशों को माधौगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को उसी इलाके में पैदल घुमाया, जहां उन्होंने गोलियां चलाई थीं। पकड़े गए आरोपियों में एक दरोगा का भतीजा भी शामिल है। एसएसपी द्वारा घोषित 5-5 हजार रुपए के इनामी ये बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर भविष्य में अपराध न करने की बात कहते नजर आए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन और जांच के लिए ले जाया गया था। विवाद के बाद की थी फायरिंग घटना 26 अप्रैल की है। पप्पू राजावत का अपने पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी दौरान दरोगा का भतीजा कैंडी तिवारी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद बेटू चौरसिया, दीप राठौर और अन्य साथियों ने मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब झुके सिर, लड़खड़ाते कदम पुलिस जब आरोपियों को सीन रिक्रिएशन के लिए मौके पर लेकर पहुंची तो कुछ दिन पहले दहशत फैलाने वाले बदमाश लंगड़ाते हुए चलते नजर आ...

सतना-मैहर मार्ग पर ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर:दो चचेरे भाई गंभीर घायल, 30 मीटर तक घसीटते गए

सतना-मैहर मार्ग पर मनटोला के पास एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान धर्मेंद्र कोल (25 वर्ष), पिता सुखलाल कोल, और तेजू कोल (16 वर्ष), पिता विष्णु कोल, के रूप में हुई है। दोनों मैहर जिले के उत्तर दरवाजा निवासी हैं। वे किसी काम से सतना गए थे और अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, मनटोला के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत करीब 30 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय युवकों शास्त्री तिवारी, भोले तिवारी और मोहित चतुर्वेदी ने तुरंत मदद करते हुए एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.t...

नशे में धुत होमगार्ड सिपाही सड़क पर बेसुध मिला, VIDEO:वर्दी से गायब मिली नेम प्लेट, रहागीर युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल

ग्वालियर में शनिवार दोपहर शहर के सिटी सेंटर इलाके में वर्दीधारी होमगार्ड सिपाही का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। सिपाही शराब के नशे में इस कदर धुत नजर आया कि वह सड़क पर ही लोटपोट होकर गिर पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे होमगार्ड महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। राहगीरों ने जब सिपाही को बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा देखा तो उसे उठाने और संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह खुद को संभालने की स्थिति में नहीं था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, वीडियो पुलिस और होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है। वीडियो में एक युवक सिपाही से उसका नाम पूछता और हालचाल जानने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। लेकिन नशे में धुत सिपाही ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। वह सिर्फ हाथों से इशारे करता और बड़बड़ाता नजर आया। युवक ने उसे सड़क के बीच से हटकर किनारे लेटने की सलाह भी दी, लेकिन वह वहीं पड़ा रहा। अब इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्दी में तै...