DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

इंस्पेक्टर से डीएसपी बने 15 अफसरों के प्रमोशन निरस्त:विभागीय जांच और आपराधिक मामलों से जुड़े पाए गए प्रमोट हुए अफसर

मध्यप्रदेश में जुलाई में इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नत किए गए 15 पुलिस अधिकारियों को गृह विभाग ने वापस इंस्पेक्टर बना दिया है। इन अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने के आदेश 16 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए थे, जो अब सामने आए हैं। विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंड प्रभावशील होने के कारण इन अधिकारियों को पदोन्नति के लिए अनफिट माना गया है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर पहले जारी पदोन्नति आदेश की समीक्षा की गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने का निर्णय लिया गया। रिवर्ट किए गए अधिकारियों में निरीक्षक संवर्ग के 12 अधिकारी, विशेष शाखा के एक निरीक्षक, विसबल के एक निरीक्षक और एक आरक्षित निरीक्षक शामिल हैं। पहले 78 अधिकारियों की पदोन्नति भी हुई थी निरस्त इससे पहले पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 1 सितंबर को आदेश जारी कर जुलाई में पदोन्नत किए गए 78 उप निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त कर दी थी। इन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आदेश के आधार पर पदोन्नति के लिए अनफिट पाया...

इंदौर में कर्णावत से पनीर-तेल समेत 6 सैंपल लिए:सोनू वेफर्स ब्रांड के चिप्स पैकेट पर 2019 में एक्सपायर पंजीयन नंबर मिला; खाद्य विभाग की कार्रवाई

त्योहारों के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। शिकायतों के आधार पर कर्णावत पान भोजन प्रसादी, जैन श्वेतांबर शिव भंडार, अमृतसरी नान ढाबा, सोनू वेफर्स और राजा चाट भंडार समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। वहीं, सोनू वेफर्स के पैकेट पर पुराने खाद्य पंजीयन क्रमांक का उल्लेख मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। कर्णावत से 6 सैंपल, ढाबे से पनीर-दाल मखनी की जांच अंजनी नगर, एयरपोर्ट रोड स्थित कर्णावत पान भोजन प्रसादी से आलू, गिलकी, तुवर दाल, पनीर मसाला, सोयाबीन तेल और धनिया पाउडर के कुल छह नमूने लिए गए। सिलावटपुरा स्थित जैन श्वेतांबर शिव भंडार से नमकीन मिक्सचर और बूंदी के नमूने संग्रहित किए गए। शिकायत के आधार पर अमृतसरी नान ढाबे का भी निरीक्षण किया गया। यहां रसोईघर में साफ-सफाई और खाद्य स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। टीम ने पनीर और दाल मखनी ...

धीरेंद्र शास्त्री रात में रीवा पहुंचे:डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के घर पर भोजन कर मैहर के लिए रवाना

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा गुरुवार रात अचानक रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निजी निवास पर मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बाबा ने उनके निवास पर भोजन किया और फिर मैहर के लिए रवाना हो गए। बागेश्वर बाबा के अचानक रीवा पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके दर्शन और स्वागत के लिए लोग पहुंचने लगे। डिप्टी सीएम के निजी निवास पर उनकी मौजूदगी के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। काफी संख्या में लोग बाबा के स्वागत के लिए मौजूद रहे। रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निवास पर भोजन करने के बाद बागेश्वर बाबा मैहर के लिए रवाना हो गए। अचानक हुआ दौरा बताया गया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस दौरे के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं दी गई थी, इसके पीछे वजह ये बताई गई कि महाराज जी के आने पर भीड़ न हो, इसलिए ये दौरा अचानक हुआ है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/I2tW0em via IFTTT

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों का निरीक्षण:कलेक्टर ने सुरक्षा इंतजाम देखे, बोले-लाइसेंस शर्तों का पालन करें; अतिक्रमण की जांच होगी

बालाघाट में दीपावली के मद्देनजर बुधवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित थोक पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखों के सुरक्षित भंडारण और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए गए इंतजाम देखे गए। कलेक्टर ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। लाइसेंस और स्टॉक की जानकारी ली कलेक्टर आदित्य सिंह प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित पटाखा एंड पटाखा और विजय वाधवानी की पटाखा दुकानों पर पहुंचे। टीम ने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की वैधता, पटाखों के स्टॉक, भंडारण क्षमता और निर्धारित सीमा के अनुसार पटाखे रखने की अनुमति की जांच की। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति भी देखी। सुरक्षा उपकरण तैयार रखने के निर्देश कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करें। पटाखों के भंडारण और विक्रय के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दुकानों में अग्निशामक यंत्र, पानी और रेत से भरी बाल्टियां पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशाम...

डिंडौरी में रावण दहन के दौरान बिजली गुल:मोबाइल की रोशनी से जगमगाया मैदान; राम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर ले गए विधायक

डिंडौरी के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में विजयादशमी पर रावण दहन के दौरान करीब पांच मिनट तक बिजली गुल रही। इस दौरान मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर रोशनी की। इसी रोशनी में राम-रावण संग्राम का मंचन हुआ। इससे पहले विधायक ओमकार मरकाम और एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, राम-लक्ष्मण बने कलाकारों को कंधे पर बैठाकर रणभूमि तक ले गए। मोबाइल की रोशनी में हुआ राम-रावण युद्ध रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बिजली जाने से मैदान में अंधेरा छा गया। दर्शकों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर मैदान को रोशन कर दिया। इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ और रावण का दहन किया गया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और एसपी आशीष खरे भी मौजूद रहे। भंडारे और विसर्जन जुलूस भी निकले विजयादशमी पर नगर में भंडारों का आयोजन हुआ और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस निकाले गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1kJvZ...

मंडला में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू, दो घाटों पर इंतजाम:नाव घाट और संगम घाट पर कुंड बने; सुरक्षा के लिए पुलिस और तैराक तैनात

मंडला में मंगलवार, 20 अक्टूबर से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। नगर पालिका और जिला प्रशासन ने नाव घाट और महाराजपुर के संगम घाट पर विसर्जन कुंड बनाए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, तैराक, लाइफ जैकेट और क्रेन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, शरद पूर्णिमा तक 100 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। पहले दिन 27 से 32 प्रतिमाओं के विसर्जन का अनुमान पहले दिन नाव घाट पर करीब 15 से 20 और संगम घाट पर 12 प्रतिमाओं के विसर्जन की संभावना है। शहर में प्रतिमाओं के चल समारोह भी निकल रहे हैं। दोनों घाटों पर कर्मचारी और तैराक तैनात विसर्जन स्थलों पर समितियों की मदद के लिए नगर पालिका के कर्मचारी तैनात हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, तैराक, लाइफ जैकेट और क्रेन की व्यवस्था की गई है। राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, स्वास्थ्य और बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। दो एडिशनल एसपी और दो डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो एडिशनल एसपी, दो डीएसपी और टीआई समेत पुलिस बल तैनात है। विसर्जन का सिलसिला 25 अक्टूबर के आसपास शरद पूर्णिमा तक चलने...

शिप्रा अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन:राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेंगी; शिवपुरी और ग्वालियर में होंगे मुकाबले

उज्जैन की शिप्रा क्रिकेट अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की पांच-पांच खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होगी। अंडर-17 वर्ग के मुकाबले शिवपुरी और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले ग्वालियर में खेले जाएंगे। चयनित खिलाड़ी संभागीय टीम का हिस्सा बनकर अन्य संभागों की टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। अकादमी के हेड कोच नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि यहां कई वर्षों से बालिकाओं को मुफ्त क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संभाग स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-17 वर्ग में पूर्वी भाटी, नित्य पाटीदार, आराध्या धरकर, पूर्व भाटी और भाव सिंह का चयन हुआ है। अंडर-19 वर्ग में संध्या यादव, वेदी जैन, तनिष्क पाटीदार, इशिका मलिक और रितीश राठौर शामिल हैं। कोच ने चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/coUZgHj via IFTTT