DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

सागर नगर निगम ने 3 मैरिज गार्डन अवैध घोषित किए:कचरा प्रबंधन की 1.78 लाख की राशि जमा नहीं करने पर की गई कार्रवाई

सागर शहरीय क्षेत्र में स्थित मैरिज गार्डन संचालकों ने नोटिस देने के बाद भी कचरा प्रबंधन की राशि जमा नहीं कराई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने तीन मैरिज गार्डनों को अनाधिकृत घोषित किया है। जिसको लेकर नोटिस भी चस्पा कराए गए हैं। नगर निगम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित मैरिज गार्डन के संचालकों के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व कचरा प्रबंधन की राशि जल्द जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे। लेकिन नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं कराई गई। जिस पर मंगलवार को नगर निगम ने तिली स्थित मलैया मैरिज गार्डन, ग्रीन वैली मैरिज गार्डन और पंतनगर स्थित राधा कृष्ण मैरिज गार्डन को अनाधिकृत घोषित करने की कार्रवाई की है। राजस्व अधिकारी ब्रजेश तिवारी ने बताया कि 23 अप्रैल को नगर निगम ने शहर में स्थित मैरिज गार्डन संचालकों को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व कचरा प्रबंधन की राशि जमा नहीं करने पर मैरिज गार्डन के संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें उन्हें बकाया राशि तीन दिन में जमा करने की हिदायत दी गई थी। ऐसा नहीं करने पर मैरिज गार्डन के पंजीयन का नवीनीकरण नहीं करने और उसे अनाधिकृत घोषित करने की कार्रव...

चौरई न्यायालय का किसानो के हित में अहम फैसला:किसानों के साथ धोखेबाजी करने वाले दो गल्ला व्यापारियों को 10- 10 वर्ष का कठोर कारावास

चौरई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार को किसानो के हित में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए दो व्यापारियों को 10- 10 साल का सश्रम कारावास की सजा और अर्थदंड से दंडित करने का मामला सामने आया है।अभियोजन अधिकारी ने बताया की मामला चांद का है मामला अपराध क्रमांक 258/2022 के आरोपी गगन उर्फ बल्लू और राजेश उर्फ छोटो को दोषसिद्ध ठहराया और उन्हें 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।इन दोनों व्यापारियों ने किसानों से गेहूं और मक्का खरीदा था और उनका भुगतान नहीं किया था।किसानों ने कई बार पैसे मांगे लेकिन उन्होंने टालमटोल करते रहे।अंततः किसानों ने थाना चौरई में शिकायत दर्ज कराई। अदालत ने दोनों व्यापारियों को दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई।दरअसल पूरा मामला कुछ ऐसा है इन किसानो की थी शिकायत :- फरियादी कमलसिंह, लेखराम वर्मा, मंगलसी वर्मा, शिवकुमार वर्मा और अजय साहू द्वारा 29 मार्च 22 को थाना चौरई पर उपस्थित होकर संयुक्त रूप से एक लिखित आवेदन पत्र देकर बताया गया था कि गल्ला व्यापारी बल्लू उर्फ गगन पिता लेखराम श्रीवास एवं राजेश पिता रामभरोस वर्मा दोनों निवासी मोहगांवकला ने लाखों रुपए का अनाज खरीदा था ले...

सड़क पर गुंडागर्दी, पुलिस को पीटा:बुलेट सवारों को चेकिंग में रोकने पर बिगड़े युवक, सिपाही की नाक, मुंह में मारे घूसे

ग्वालियर में सोमवार रात बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों ने खुलेआम गुंडागर्दी की है। बुलेट से गोलियों की आवाज निकालने और ट्रिपल सीट होने पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे रोका तो वह बिगड़ गया। गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से रोका तो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को पकड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए। नाक, मुंह में घूसें ही घूसें मारे। बचाने आए दूसरे जवान में चांटे मारे और उसकी टोपी नीचे फेंक दी। सड़क पर जवानों को पिटता देख राहगीर मोबाइल से VIDEO शूट करने लगे। मोबाइल से वीडियो बनते देख युवकों ने पुलिस वालों को घसीटा और पीटा। घटना सोमवार रात 9 बजे अचलेश्वर तिराहा की है। हंगामा के बाद पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। मारपीट करने वाले नशे में भी होना बताए गए हैं। पुलिस उनका मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर रही है। शहर के अचलेश्वर तिराहा पर सोमवार रात को यातयात थाना कंपू की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। जवान अनूप दीक्षित अपने साथियों के साथ मंदिर के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे और वाहनों की चेकिंग भी कर रहे थे। इसी समय वहां से एक बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक निकले। पहले तो वह ट्रिपल सीट थे और उसके बाद...

स्क्रीनिंग शिविर में हुई 1200 लोगों की जांच:291 ओरल कैंसर में पाए गए ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण

राजधानी के मॉडल अस्पताल जेपी में पहली बार ओरल कैंसर स्क्रीनिंग ऑटोफ्लोरेंस आधारित उपकरण वेलस्कोप और गोकल्स से की जा रही है। अस्पताल के डेंटल विंग में यह जांच नि:शुल्क की जा रही है। ओरल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में अब तक 1207 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिनमें से 291 लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। जांच के माध्यम से ओरल कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही डायग्नोसिस किया जा सकता है जिससे देरी से डायग्नोस होने के कारण होने वाली विरूपता एवं अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शिविर में जिन लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं उनका फॉलोअप किया जा रहा है। तीन मरीजों को बायप्सी के लिए रेफर किया गया है। तंबाखू उत्पादों जैसे गुटखा, खैनी, जर्दा, बीड़ी, सिगरेट का उपयोग करने वालों में ओरल कैंसर होने की आशंका अन्य लोगों से बहुत अधिक होती है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LIzcVW8 via IFTTT

नाटक 'आगरा बाजार' का मंचन, बिके 100 से अधिक टिकट:ग्रुप ने कहा हमारे लिए यह प्रयोग सफल, पहली बार शहर में 500 रुपए का रखा गया था टिकट

रवींद्र भवन में नाटक आगरा बाजार का मंचन रविवार को किया गया। नाटक का लेखन व निर्देशन स्व.हबीब तनवीर ने 1954 में किया था। उर्दू के नामवर शायर नज़ीर अकबराबादी की ज़िंदगी के इर्द गिर्द बुने गए नाटक आगरा बाज़ार की झलकियां दर्शकों को पसंद आईं। पुराने समय के बाजार की सीन पेश करते सेट और उर्दू-फारसी जुबान नाटक में सुनने को मिली। नाटक दो फकीरों के माध्यम से आगे बढ़ता रहा।तवायफ़ और दरोगा, जनता और सत्तापक्ष के रिश्ते की जटिलताओं को नाटक में दिखाया गया है। बता दें कि इस नाटक के टिकट शुल्क कोल लेकर चर्चा थी कि नाटक में दर्शकों का रिस्पॉन्स मिलना मुश्किल है। हम थिएटर ने कहा प्रयोग सफल आगरा बाजार नाटक में हम थिएटर द्वारा सहयोग शुल्क 500 रुपए रखा गया था, इस दौरान शो के करीब 100 से अधिक टिकट बिके, ऐसा पहली बार था कि भोपाल में किसी नाटक के लिए सहयोग शुल्क यानी टिकट की राशि 500 रुपए रखी गई थी। हम थिएटर से बालेंद्र सिंह ने बताया कि 100 से अधिक लोगों का भी टिकट खरीदकर नाटक को देखना हमारे लिए या भोपाल थिएटर के लिए एक पहल है, हमें उम्मीद से बहुत अच्छा रिपांस पब्लिक से मिला, हम यह कह सकते हैं कि पेशेवर नाटक क...

गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व मनाया:मानवता की रक्षा की शहादत के लिए सिखों के नवे गुरु का अनुपम उदाहरण

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। रविवार को श्री अरविंद मार्ग पर श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी परिसर स्थित खालसा सभागृह में ज्ञानी मानसिंह व पथ प्रसिद्ध कीर्तनी भाई जसकरण सिंह पटियाला वाले व साथी फतेहसिंह, चांद सिंह द्वारा कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संगत को अपनी वाणी से जोड़ते हुए कहा कि भारतवर्ष का इतिहास अनेक बलिदानियों के बलिदान से भरा हुआ है। जब बात मानवता की रक्षा की शहादत के लिए देने की आती है तो सिखों के नवे गुरु तेग बहादुर जी की शहादत का अनुपम उदाहरण दुनिया के सामने रहता है। गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया। समाज से आह्वान किया कि डर और भय से कभी भी अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहिए। "गुरु तेग बहादुर बोलया धर पइए धर्म न छोड़िए" लोगों के मन से आता ताइयों का डर और भय समाप्त करने के लिए उन्होंने स्वयं अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। 29 अप्रैल को होगा समापन 29 अप्रैल सुबह अखंड पाठ साहब की समाप्ति अरदास होगी। दोपहर 1.30 बजे समाप्ति के पश्चात गुरु का अटूट लंगर होगा। समिति अध्यक्ष ...

ग्राम गांड़ा का मामला:पहले दो व्यक्तियों ने शराब पी, फिर मारपीट होने पर एक की मौत

बीती शनिवार की रात पहले दो व्यक्तियों ने शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। देवलोंद थाना प्रभारी डीके दाहिया ने बताया कि शनिवार की रात ग्राम गांड़ा निवास रामखेलावन सिंह गोंड पिता बालकरण सिंह 60 वर्ष घर के सामने रहने वाले कामता सिंह गोड के साथ शराब पीने सुनसान स्थान गया था। पहले तो दोनों ने शराब पी। जब नशा चढ़ गया, तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूसों से कामता सिंह ने रामखेलावन सिंह गोंड की जमकर पिटाई कर दी। रामखेलावन के मुंह और नाक से खून बहने लगा। मारपीट से घायल रामखेलावन किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां पर उसकी मौत हो गई। रामखेलावन के मौत की खबर परिजनों ने देवलोंद थाने की पुलिस को दी। रविवार को बुजुर्ग का पीएम कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RindQ5v via IFTTT