DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

'आबकारी विभाग और पुलिस की मनमानी लोग परेशान':बेटे पर FIR होने पर कांग्रेस नेत्री बोलीं- झूठी कार्रवाई कर आरोपी बनाया गया

विदिशा में इन दिनों आबकारी विभाग, आबकारी ठेकेदार और पुलिस की मनमानी से सभी लोग परेशान हैं। पूर्व में शराब का ठेका लेकर काम करने वाले ठेकेदार भी इससे अनछुआ नहीं है। चुन-चुनकर आबकारी ठेकेदार पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं। यह गंभीर आरोप विदिशा शहर और जिले में पूर्व में शराब ठेकेदार के रूप में काम करने वाली और कांग्रेस की नेत्री आशा सिंह राजपूत ने प्रेसवार्ता के जरिए लगाए हैं। प्रेस क्लब संघ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 27 मई को कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए एक युवक पर बर्बरता पूर्ण मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल भी किया गया था। आशा सिंह ने कहा कि उसके साथ में उनके बेटे सोहन उर्फ सोनू राजपूत को अवैध शराब के मामले में झूठा आरोपी बना दिया। जबकि वह इस कार्रवाई के दौरान घर पर ही मौजूद था, इसके अलावा भी सोनू पर पहले भी झूठे प्रकरण बनाए गए हैं। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह आरोपी लगाए कि वह 25 सालों से कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता हैं, उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए भी दबाव बनाया गया था। संभव है कि राजनैतिक स्वार्थ क...

जबलपुर में पिता-भाई की हत्या का आरोपी ने किया सरेंडर:मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा थाने, बोला- मैं मुकुल सिंह, राजकुमार और तनिष्क की हत्या की थी

जबलपुर में पिता-भाई की करने करने वाली लड़की का बॉयफ्रेंड और वारदात का मास्टरमाइंड मुकुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात करीब 11:45 बजे उसने सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर दिया। वह चेहरे पर कपड़ा बांधकर थाने पहुंचा। यहां पहुंचकर कहा- मैं मुकुल सिंह हूं। पुलिस ने जैसे ही उसे देखा, तो होश उड़ गए। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मुकुल सिंह ने रेलवेकर्मी राजकुर्मा विश्वकर्मा और तनिष्क की हत्या कबूल कर ली है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचे। मुकुल सिंह को गाड़ी में बिठाकर अज्ञात जगह ले गई। बता दें कि हरिद्वार से एक दिन पहले नाबालिग लड़की को पुलिस ने पकड़ा था। तब वह पुलिस की गिरफ्त से भाग गया था। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद वह जबलपुर आ गया। मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा सूत्रों के मुताबिक सिविल लाइन थाने में रोजाना की तरह गुरुवार रात करीब 11:45 मिनट पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक थाने पहुंचा। बोला- मुझे इंस्पेक्टर सर से मिलना है। युवक को देखने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि क्या काम है...

आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे:सुबह की पाली बच्चों को मिलेगा नाश्ता-भोजन, गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने लिया निर्णय

भिण्ड में भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदला कर दिया गया है। यह आदेश भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गुरुवार की शाम को जारी किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र जिलेभर में सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे। गौरतलब हैकि भिंड जिला गर्मी की वजह से रेड जोन में है। नौतपा में गर्मी का पारा 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। आंगनबाड़ी पर आने वाले बच्चों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करते हुए आंगनबाडी केन्द्र के संचालन का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया है। जारी आदेश में प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में अधिक गर्मी होने के कारण अंागनबाड़ी के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसके खुलने के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। जिसमें सुबह 7 से 8 बजे तक बच्चों को नाश्ता, 9 बजे तक भोजन वितरित किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे केन्द्र की छुट्टी की जाएगी। इसके बाद 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियाँ पूर्ववत: संचालि...

देर रात प्रशासन का छापा, खजराना की राधे विहार कॉलोनी में अवैध रूप से रखे 67 गैस सिलेंडर जब्त

इंदौर | जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने देर रात खजराना थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। यहां राधे विहार कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट से 67 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि सूचना के आधार पर खजराना पुलिस के साथ हुई कार्रवाई में 39 भरे हुए और 28 खाली कमर्शियल सिलेंडर मिले हंै, जिसे जब्त किया गया है। आरोपी मोहम्मद इसराफिल पिता मोहम्मद अली हसन के प्लॉट नंबर 18 से यह जब्त की गई है। देर रात तक मौके पर एचपी कंपनी के 29 भरे हुए, 19 खाली, भारत गैस के 3 खाली, इंडेन गैस के 10 भरे हुए और 6 खाली सिलेंडर मिले हंै। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kIv58P4 via IFTTT

जबलपुर में "द बर्निंग कार" VIDEO:कुछ ही देर में कार जलकर हुई खाक, डूडी गांव की घटना

रिश्तेदारों को छोड़कर वापस अपने गांव आ रहें कृष्ण कुमार शर्मा की कार में अचानक ही भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी तरह से जलकर कृष्ण कुमार के सामने ही राख हो गई। हालांकि कार को जलते देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की पर नाकाम हुए। जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार की कार में गैस किट लगी हुई थी। कार में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक पाटन थाना गुरु मोहल्ला में रहने वाले कृष्ण कुमार शर्मा के घर पर मंगलवार को सुहागले का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने रिश्तेदार की महिलाएं जो कि मनकेडी गांव के पास रहती हैं। कृष्ण कुमार महिलाओं को अपनी ईको कार से छोड़ने के लिए गए थे। वापस लौटकर जब अकेले आ रहें थे, उसी दौरान ग्राम डूडी के पास जैसे ही उनकी कार पहुंची तो इंजन के पास से धुँआ निकलने लगा। कृष्ण कुमार ने कार रोकी और बाहर उतर आए, तभी अचानक ही कार ने भीषण आग पकड़ ली और धू-धूकर जलने लगी। जिस समय कार में आग लगी थी, उस दौरान गांव में बिजली गुल थी। चारों तरफ अंधेरा था, सिर्फ आग में जल रहीं कार ही दिख रहीं थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश...

भिंड में 13 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़:घर में अकेला देख पड़ोसी ने की हरकत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

भिण्ड के अमायन थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ेपुरा में एक बालिका के साथ युवक ने छेडख़ानी कर दी है। पीड़िता नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय बालिका ने पुलिस को बताया कि 21 मई को जब वह अपने घर के कमरे में थी। तभी वहां पर पड़ोस में रहने वाला आआरोपी गोलू चौहान पुत्र गोटी सिंह चौहान निवासी मढ़ेपुरा आया और बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा। बालिका ने जब चिल्लाना शुरु किया तो आरोपी वहां से भाग गया। बालिका के द्वारा घटना को परिजनों को बताया गया। जिसके बाद परिजन थाने लेकर उसे पहुंचे और पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Uvr9m8H via IFTTT

रीवा में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौके पर हुई मौत ; दो लोग हुए घायल

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास में एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। बाइक में कुल तीन लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक तीनों लोग सतना के रहने वाले हैं। जो रविवार को रीवा में उपचार कराने आए थे। तीनों बाइक से सतना वापस जा रहे थे। जैसे ही बाईपास के पास पहुंचे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान शिवनारायण साहू के रूप में हुई है। वहीं रामसिया साहू समेत महिला घायल हुई है। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eXaGxtQ via IFTTT