DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

मप्र सरकार ने लांच की एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025:2000 करोड़ निवेश, 20,000 युवाओं को जॉब का लक्ष्य, एनिमेशन, गेमिंग के स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप

प्रदेश सरकार ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 लांच कर दी है। इस नीति के अंतर्गत 2000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित करने, 20 हजार से अधिक नौकरी सृजित करने और 2029 तक 150 से अधिक स्टार्टअप को बढ़ावा देने का लक्ष्य है। इस नीति में एनिमेशन, गेमिंग और संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा, कंपनियों को अपने कर्मचारियों के अप स्किलिंग पर खर्च की गई राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। फाइन आर्ट्स कॉलेजों में एवीजीसी-एक्सआर लैब्स और एआर,वीआर तथा एआई जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में पहले से ही आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्रों में काम हो रहा है। राज्य की फिल्म नीति ने अब फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने का रास्ता साफ किया है। अब एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 इन सेक्टरों को एकीकृत करते हुए एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सआर टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए एक समग्र वातावरण तैयार करेगी। जहां रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। एवीजीसी मीडिया ...

भोपाल में तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग महिला को रौंदा:ऐशबाग इलाके में प्रभात पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

ऐशबाग इलाके में गुरुवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पैगवार ट्रैवल्स की बस ने लापरवाही से मोड़ पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। घायल महिला तड़पती रही, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। अंततः पुलिस जवान और एक ऑटो चालक की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान उनके बैग में मिले पेन कार्ड के आधार पर सोमवती मिश्रा (65) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वे कुंभ में गए हुए हैं। पुलिस अब उनके आने का इंतजार कर रही है। हादसे के बाद अफरा-तफरी, लोगों ने उठाए सवाल रात करीब 8 बजे ऐशबाग के प्रभात पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने लापरवाही से टर्न लिया, जिससे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं आई। मजबूरन घायल को ऑटो से अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बड़े वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं। पुलिस ने बस चालक ...

भिंड में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, ट्रॉली पलटी:आठ लोग घायल, बाजार से ईंट भट्ठा जा रहे थे मजदूर

भिंड के देहात थाना क्षेत्र के उदोतपुरा गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार समेत आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुरलीपुरा स्थित बांकेबिहारी ईंट भट्टा पर काम करने वाले मजदूर शाम को बाजार से घर का सामान खरीदने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर भट्टे पर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे उदोतपुरा गांव के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार 55 वर्षीय होमत पिता नाथूराम जाटव घायल हो गए। इस टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गई। आठ लोग घायल हो गए इस हादसे में बाइक सवार होमत के अलावा ट्राली में सवार अन्य मजदूरों में 25 वर्षीय साजिद पिता साधु मंसूरी, 20 वर्षीय तस्मील खान, 23 वर्षीय सादिक खान, 35 वर्षीय सर्फुद्दीन खान, 20 वर्षीय वीर मोहम्मद, 28 वर्षीय पहलवान और 28 वर्षीय भारतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मजदूर सुजानपुर, उत्तर प्रदेश के निव...

सिंगरौली में पांच करोड़ का बर्तन खरीदी घोटाला:810 रुपए में एक चम्मच और एक थाली खरीदने की जांच के लिए शासन ने बनाई कमेटी

सिंगरौली जिले की 1500 आंगनवाड़ियों के लिए चम्मच, जग और करछी खरीदी में घोटाले की जांच के लिए महिला और बाल विकास विभाग ने रीवा संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में रीवा संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, मुख्यालय के संयुक्त संचालक अमिताभ अवस्थी, वित्त सलाहकार महिला बाल विकास विभाग की टीम तय की गई है। कमेटी के अधिकारी जल्दी ही सिंगरौली में हुई खरीदी की भौतिक जांच करने के लिए भी जा सकते हैं। जांच कमेटी में शामिल अधिकारी यह पता करेंगे कि क्या जिला कार्यक्रम अधिकारी सिंगरौली द्वारा आंगनवाड़ी में आईएसआई मार्क वाले बर्तन खरीदने की अनुमति ली गई। खरीदी बिना आईएसआई मार्क वाले बर्तनों की हुई है। खरीदी का आदेश सिर्फ तीन आइटम का दिया गया है या सभी सात आइटम की खरीदी का आदेश हुआ है। क्या बाकी आइटम खरीदी का आदेश नहीं दिया गया। यह भी जांच की जाएगी कि क्या आदेश में प्रति नग बताई गई राशि और डीपीओ द्वारा जनसंपर्क विभाग को दी गई जानकारी में भिन्नता है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। एक चम्मच की कीमत 810 रुपए बताया जाता है कि सिंगरौली मे...

गायत्री मंत्रोच्चार के बीच बच्चों-बुजुर्गों ने किया ब्राह्मी का सेवन:माघ चतुर्दशी पर विशेष मुहूर्त में गायत्री शक्तिपीठ में  हुआ आयोजन

माघ महीने की कृष्ण चतुर्दशी के विशेष मुहूर्त पर मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में ब्राह्मी (जड़ी बूटी) सेवन करने के लिए बड़ी संख्या में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मौजूद थे। दोपहर बाद मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मी का काढ़ा बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम को गायत्री मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मी के काढ़े का सेवन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ के जिला समन्वयक व प्रचार प्रसार सेवक देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर ब्राह्मी पीने का विशेष मुहूर्त होता है। तीन घंटे की प्रक्रिया के बाद तैयार ब्राह्मी का काढ़ा गायत्री मंत्रोच्चार के साथ बच्चों और बड़ों को पीने के लिए वितरित किया गया। ब्राह्मी ब्रेन बूस्टर है, याददाश्त और समझ दोनों को बढ़ाती है योगाचार्य नारायण स्वामी ने बताया कि ब्राह्मी बूटी मेधा वर्धक है। यह याददाश्त और समझ दोनों को बढ़ाती है। विद्यार्थियों के साथ सभी उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है। मंगलवार को करीब 1100 सौ लोग ब्राह्मी सेवन करने आए। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक जेपी यादव ने देव पूजन, औषधि पूजन के साथ सभी उपस्थितों से बारह बार गा...

दो नाबालिग सहित चार लापता, हरियाणा के होडल में मिले:डबरा से बैंक अकाउंट बेचने चले थे हरियाणा, उल्टा ठगों के हत्थे चढ़ गए

ग्वालियर के डबरा से दो नाबालिग सहित चार युवक बैंक खाते बेचने के लिए हरियाणा पहुंच तो गए, लेकिन यहां उनके अकाउंट तो नहीं बिके, लेकिन उल्टा वही ठगों के हत्थे चढ़ गए। चारों को हरियाणा में लेने के देने पड़ गए। ठगों ने पहले उनको बंधक बना लिया फिर पुलिस को सौंप दिया। यहां चारों के लापता होने से हड़कंप मच गया।पुलिस ने लापता में दो नाबालिग होने पर अपहरण की FIR दर्ज कर ली। इसके बाद साइबर सेल की मदद से लोकेशन निकाली तो हरियाणा पल्वल मिली। वहां ग्वालियर पुलिस पहुंची तो पता लगा कि यह चारों लापता पलवल के होडल थाना में पुलिस की निगरानी में हैं। ग्वालियर पुलिस सभी चारों को साथ लेकर सोमवार रात ग्वालियर लौट आई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि चार दिन पहले डबरा निवासी रमन उर्फ रामू पुत्र सतीश साहू, विशाल पुत्र संतोष साहू दो नाबालिगों के साथ लापता हो गए थे। एक साथ दो युवक व दो नाबालिग के लापता होने पर हड़कंप मच गया था। मामल की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। लापता में नाबालिग होने पर अपहरण का मामला तत्काल रजिस्टर्ड किया गया। पुलिस...

एमपी में पौने 3 लाख पीएम आवास बनेंगे:किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी तो 65 लाख किसानों को फायदा, सड़क-पुल के लिए 2800 करोड़

केंद्रीय बजट में किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाने का ऐलान हो सकता है। ऐसा हुआ तो मप्र के 80 लाख किसानों को दूसरे राज्यों के किसानों की तुलना में ज्यादा फायदा होगा। एमपी के किसानों को इस योजना में सालाना 18 हजार रु. मिलेंगे। इसके अलावा केंद्रीय बजट में एमपी की सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए करीब 2800 करोड़ रु. अतिरिक्त मिलेंगे। इसमें से सबसे ज्यादा 1100 करोड़ रु. जबलपुर में खर्च होंगे। वहीं पीएम आवास योजना 2.0 के तहत एमपी में 2 लाख 77 हजार मकान बनने वाले हैं। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय बजट में इसके लिए राशि का प्रावधान किया जा सकता है। मंडे स्पेशल में पढ़िए केंद्रीय बजट में मप्र को और क्या मिल सकता है.... किसानों को 2 योजनाओं में मिल सकता है फायदा 1. किसान क्रेडिट कार्ड पर 5 लाख रुपए तक लोन केंद्रीय बजट में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लोन की सीमा 5 लाख रुपए की जा सकती है। इस समय 3 लाख रु. लोन की लिमिट है। ये काफी पहले बढ़ाई गई थी। सरकार के पास इस सीमा को बढ़ाने की मांग लगातार आ रही है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना 1998 में शुरू की गई थी। इसके तहत खेती और उससे ज...