DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट-अब तक 185 आपत्तियां:5 दिन पहले जारी हुआ था; कृषि-ग्रीन बेल्ट भूमि को आवासीय करने की मांग

भोपाल के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर अब तक 185 से ज्यादा आपत्तियां-सुझाव आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मांग कृषि और ग्रीन बेल्ट की जमीन को आवासीय करने की है। बैरागढ़कलां सहित आसपास के गांवों में बसाहट वाली जमीन प्रतिबंधित जोन में रखने पर आपत्ति है। वहीं, लहारपुर में 30 साल से खेती वाली 643 एकड़ जमीन को डूब क्षेत्र से बाहर करने की मांग है। जो आपत्तियां मिली हैं, उनमें 141 ऑनलाइन, 35 ई-मेल से और 11 ऑफलाइन शामिल हैं। अलाइनमेंट, 18 मीटर चौड़ी सड़कों और बाघ मूवमेंट वाले क्षेत्रों से प्रस्तावित सड़कें हटाने को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। कैसे दें सकते हैं आपत्ति mptownplan.gov.in/Scheme.aspx पर ऑपलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, ई-मेल से bhopal@mp.gov.in पर अपनी आपत्ति या सुझाव भेज सकते हैं। लिखित आपत्ति दर्ज कराना है तो आप संयुक्त संचालक, टीएंडसीपी कार्यालय भोपाल में जा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नया प्रारूप जारी हुए 5 दिन बीत चुके हैं। 26 सितंबर को ड्राफ्ट जारी हुआ था। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.t...

ठगी कर क्रिप्टो के जरिए पाकिस्तान भेजते थे रुपए:NRI दूल्हा बन करते थे ठगी, 11 करोड़ के ट्रांजैक्शन; 7-8 राज्यों में फैला था गिरोह

मंदसौर के शामगढ़ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से साढ़े 7 लाख रुपए की साइबर ठगी में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आया है। आरोपियों को पाकिस्तान में बैठे लोगों से निर्देश मिल रहे थे। पुलिस अब सबूतों के आधार पर इस एंगल से जांच कर रही है। दरअसल, 29 सितंबर को पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया था। इसमें 6 आरोपियों गिरफ्तार भी किया गया था। जांच आगे बढ़ने के बाद आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन सामने आए। गिरोह का मुख्य सरगना बिहार निवासी टोनी कुमार है। वह ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों, सिम कार्ड और क्रिप्टो वॉलेट की डिटेल खंगाल रही है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस राष्ट्रीय एजेंसियों का सहयोग लेगी। डीआईजी बोले- विदेशी लिंक की जांच जारी रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि मेट्रीमोनियल साइट पर पहचान के बाद गिफ्ट और कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर ठगी की शिकायत मिली थी। जांच में सामने आया कि गिरोह अलग-अलग हिस्सों में बंटकर काम करता था। पकड़े गए आरोपियों का काम अलग-अलग खातों म...

बच्ची को ‘चोर-डायन’ कहा, 10 दिन जेल में रहा शिक्षक:रजिस्टर में मेडिकल लीव लगाकर गिरफ्तारी छिपाई, जमानत मिलते ही पढ़ाने पहुंच गया

जबलपुर में एक शिक्षक की चौंकाने वाली करतूत सामने आई है। मामला सालीबाड़ा संकुल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल सगड़ा-छपनी का है। यहां पदस्थ शिक्षक संतोष पटेल ने एक नाबालिग बच्ची को कथित तौर पर ‘चोर’ और ‘डायन’ जैसे शब्द कहे थे। इससे आहत होकर बच्ची ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने संतोष पटेल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर 19 अगस्त 2026 को जेल भेज दिया। लेकिन, शिक्षक ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं दी। उसने जेल भेजे जाने से पहले स्कूल के रजिस्टर में मेडिकल लीव का आवेदन लगा दिया। 10 दिन बाद वह जमानत पर बाहर आया तो दोबारा स्कूल पहुंच गया। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की विभाग के आला अफसरों को डेढ़ महीने तक भनक भी नहीं लग सकी। बच्ची को पंचायत बुलाकर वीडियो दिखाया था मामला 17 वर्षीय किशोरी से जुड़ा है। उसने 10 नवंबर 2025 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच के मुताबिक, शिक्षक संतोष पटेल और राममिलन पटेल, अशोक पटेल और राजेश पटेल ने 19 अक्टूबर 2025 को बच्ची के रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को बुलाया था। इस दौरान इन्होंने बच्ची के चरित्र और उसकी गतिविधियों को लेकर ग...

इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:रोमियो लेन का किचन बंद, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। हाई स्ट्रीट अपोलो, एबी रोड, निपानिया स्थित ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी (रोमियो लेन) के किचन में खाद्य सुरक्षा संबंधी कई अनियमितताएं मिलने पर खाद्य पदार्थों के निर्माण का काम तत्काल रुकवा दिया गया। वहीं खातीवाला टैंक की बैराठी कॉलोनी में बिना लाइसेंस मोमोज का निर्माण और सप्लाई किए जाने का मामला सामने आने पर निर्माण बंद कराया गया। टीम ने ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी का निरीक्षण किया। मौके पर होटल के जनरल मैनेजर अमोघ शरण मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान किचन के फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। खाद्य पदार्थों की टैगिंग भी उचित तरीके से नहीं की गई थी। जांच के दौरान खसखस और मशरूम पुराने एवं कीटग्रस्त पाए गए। इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। परिसर में पानी की जांच रिपोर्ट और खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। खाद्य पदार्थों के भंडारण में FIFO और FEFO व्यवस्था का पालन भी नहीं पाया गया। 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए टीम ने मौके से पनीर, दही, मूंगफली दाना, खड़ा धनि...

MP के खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन:नीरू का गोल्ड, मनीषा का सिल्वर; देव ने पोल वॉल्ट में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों से निकले खिलाड़ियों ने भारतीय दल में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के देव कुमार मीना ने पुरुष पोल वॉल्ट में 5.50 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया, जबकि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं मनीषा कीर ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। देव ने 5.50 मीटर पार कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल में देव कुमार मीना ने 5.50 मीटर की ऊंचाई पार की। यह उनका नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इससे पहले देव के नाम 5.46 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था, जो उन्होंने जून 2026 में भुवनेश्वर में हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। देव ने फाइनल में 5.05 मीटर पहली कोशिश में पार किया। इसके बाद 5.20 मीटर दूसरी कोशिश और 5.35 मीटर पहली कोशिश में पार किया। 5.50 मीटर उन्होंने दूसरे प्रयास में पार कर नया राष्ट्...

बड़वानी में नदियों को बचाने का संकल्प:अधिकारियों से 5 घंटे विस्थापितों से की बात; मेधा पाटकर बोलीं- आज तक नहीं हुआ पुनर्वास

बड़वानी में राष्ट्रीय नदी घाटी मंच और नर्मदा बचाओ आंदोलन ने नदियों को बचाने का संकल्प लिया। सोमवार को राजघाट कुकरा नर्मदा किनारे कार्यक्रम हुआ। इसके बाद भू-अर्जन एवं पुनर्वास अधिकारी कार्यालय में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक 5 घंटे चर्चा चली। मेधा पाटकर ने कहा कि हजारों विस्थापितों को आज भी पुनर्वास नहीं मिला, वे टीनशेड में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान भू-अर्जन अधिकारी भूपेंद्र रावत और एनवीडीए अधिकारियों से बात हुई। आंदोलनकारियों ने नर्मदा घाटी के विस्थापितों की समस्याओं, अवैध रेत खनन और पुनर्वास में गड़बड़ी बताई। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। आंदोलन से जुड़े राहुल यादव और कमला यादव ने बताया कि 28 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर नदी घाटी मंच की ओर से नदियां बचाने का आह्वान होगा। भूपेंद्र रावत ने बताया कि पुनर्वास स्थलों में दिए प्लॉट की रजिस्ट्री और विवादित पट्टों के नामांतरण पर चर्चा हुई। विवादित पट्टों पर सुनवाई कर निराकरण होगा। उन्होंने बताया कि न्यायालयीन आदेशों का पालन हो, अवैध रेत खनन रोका जाए, उपनदियों में उद्योगों का जहर आने से रोका जाए, क्रूज जैसी पर्...

अनूपपुर में पड़ोसी के घर मिला अविवाहित व्यक्ति का शव:शराब पीने का आदी था; परिजन डांटते थे तो दूसरे के घर में सोता था

अनूपपुर जिले के रक्शा गांव में सोमवार सुबह 45 वर्षीय अविवाहित अशोक उपाध्याय का शव पड़ोसी के घर संदिग्ध हालत में मिला। वह कोलमी निवासी लक्ष्मण उपाध्याय का बेटा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। सूचनाकर्ता सूरज सिंह गोंड ने बताया कि 27 सितंबर रात करीब 8 बजे अशोक शराब के नशे में उसके घर आया और वहीं सोने की बात कही थी। सूरज ने उसे रुकने दिया। सोमवार सुबह 8 बजे सूरज ने अशोक को मृत पाया। मृतक के भाई अजय उपाध्याय ने फुनगा पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के अनुसार, अशोक शराब का आदी था। परिजन डांटते थे, इसलिए वह अक्सर पड़ोसी सूरज के घर सोता था। परिजनों ने आशंका जताई कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका खुलासा होगा। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sAY6WO9 via IFTTT