DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

4 साल की बच्ची से रेप, विरोध में कैंडल मार्च:आरोपियों के घर गिराने की मांग; 17 और 11 साल के नाबालिगों पर आरोप

इंदौर के लोगों ने 4 साल की बच्ची से रेप के विरोध में मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद द्वारकापुरी थाने में ज्ञापन देकर सख्त एक्शन लेने की मांग की। लोग शाम को प्रेम प्रकाश आश्रम पर जमा हुए। यहां से फूटी कोठी तक गए। चौराहे पर घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किया। बीजेपी पार्षद राकेश जैन और लोगों ने पुलिस को बताया कि बच्ची के साथ गलत करने वाले आरोपी सिकलीगर परिवार से हैं। उनका इलाके में आतंक है। इनके घरों को तोड़ा जाना चाहिए। टीआई आशीष सप्रे ने आवेदन लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। द्वारकापुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर 4 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। बच्ची को घर में अकेला देख 17 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म किया। आरोपी एक नाबालिग साथी को घर के बाहर खड़ा कर छत के रास्ते बच्ची के घर में घुसा था। घटना से बालिका बेसुध हो गई थी। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। दूसरे आरोपी की उम्र 11 साल है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gBsAmlU via IFTTT

हाईवे पर कार में शराब पीते मिले युवक:पकड़े तो सिर झुकाकर मांगी माफी; नए साल से पहले पुलिस ने की रैंडम चेकिंग

नए साल पर शहर की सुरक्षा दुरुस्त रखने की कवायद पुलिस ने एक दिन पहले से शुरू कर दी है। सोमवार रात से शहर में रैंडम चेकिंग की शुरुआत हुई। शहर से लेकर हाईवे तक एक साथ पुलिस जवान और अफसर सड़कों पर उतर आए। देर रात तक चली चेकिंग में एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन पकड़े हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गणेशपुरा तिराहा पर पुलिस ने एक बलेनो कार में सवार दो युवकों को शराब पीते पकड़ा है। कार से शराब की बोतल भी मिली है। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल, बिजौली थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने कार सवारों पर एक्शन लिया, तो सिर झुकाकर माफी मांगने लगे। पुलिस ने उनसे कहा है कि नए साल में सिर झुकाकर शर्मिंदा न होना पड़े, इसलिए कार में शराब न पीएं। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने बताया कि युवकों को समझाया कि कार में शराब पीना गैर कानूनी है। शराब पीकर वाहन चलाने से वे खुद की जान को खतरे में डालते ही हैं, और लोगों की जान के लिए खतरा बनते हैं। जुर्माना भरा और सिर झुकाकर खाई कसम- गाड़ी में फिर नहीं पीएंगे शराब जब पकड़े गए दोनों युवकों के परिवार वालों को वहीे बुलाने के लिए कहा तो वे पुलिस...

तारा सदन स्कूल से गांधी पार्क तक अतिक्रमण हटाया गया:यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई; कुछ के सामान जब्त किए

शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार को यातायात थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर और सूबेदार अजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान शहर की विदिशा रोड स्थित तारा सदन स्कूल के पास से शुरू होकर गांधी पार्क तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। दुकानदारों ने सड़क पर रखा सामान, यातायात प्रभावित कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई दुकानदार ऐसे मिले, जिनका सामान सड़क और गलियों में रखा हुआ था। जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो रही थी और यातायात में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी। कई बार जाम की स्थिति भी बन रही थी। यातायात पुलिस ने कुछ दुकानदारों के सामान को अपने वाहन में रख लिया। वहीं, कुछ दुकानदारों ने पुलिस के आते ही अपना सामान अंदर कर लिया। पुलिस ने जो सामान जब्त किया, उसे थाने भेज दिया और स्थाई अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाद में जिन दुकानदारों का सामान जब्त किया गया था, वे थाने पहुंचे और उन पर चालानी कार्रवाई करते हुए उनका सामान वापस कर दिया गया। आगे भी जारी रहेगा अ...

युवक ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम:दो दिन तक किया जिंदगी के लिए संघर्ष; परिजन बोले- किसी बात पर परेशान था

ग्वालियर में फांसी के फंदे पर लटकने से घायल हुए युवक ने रविवार रात दम तोड़ दिया। घटना मुरार के सीपी कॉलोनी में दो दिन पहले की है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया है, पुलिस पता लगा रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीपी कॉलोनी में नाग देवता मंदिर के पीछे रहने वाला अरविंद (30) पुत्र रामकिशोर शर्मा मूल रूप से ग्राम मरसेनी खुर्द अतरेटा (दतिया) का निवासी था। यहां पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। दो दिन पहले वह बाहर से लौटा और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे, तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। नब्ज चल रही थी, ऐसे में परिजन उसे पहले न्यूरोलॉजी और फिर एक निजी अस्पताल ले गए। किसी को नहीं होने दिया एहसास फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। अभी मृतक परिजन गमगीन होने के चलते उनसे आत्महत्या के कारणों के बारे में पूछताछ नहीं हो सकी है। परिजन से इतना पता लगा है कि वह किसी बात को लेकर परेशान था। इसका उसने किसी को एहसास नहीं होने दिया। मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। from म...

जबलपुर की बगदरी घाटी पर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त:बासमती चावल के कट्‌टे उठा ले गए लोग; करनाल से जा रहा था आंध्र प्रदेश

जबलपुर के दमोह मार्ग पर रविवार शाम को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा पाटन थाना क्षेत्र की बगदरी घाटी पर हुआ। ट्रक बासमती चावल से भरा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चावल लूट लिया। जैसे-तैसे क्लीनर पाटन थाना पहुंचा और घटनाक्रम बताया। जानकारी मिलते ही पाटन थाना स्टाफ सहित एसडीओपी मौके पर पहुंचे। क्लीनर ने पुलिस को बताया कि ट्रक हरियाणा के करनाल से आंध्र प्रदेश जा रहा था। जैसे ही पाटन की बगदरी घाटी के पास पहुंचा तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने ट्रक में रखी बासमती चावल को लूट लिया। घटना के बाद से ही ड्राइवर फरार है। एसडीओपी लोकेश डाबर के मुताबिक- शाम को ट्रक का क्लीनर पाटन थाने पहुंचा और बताया कि पाटन की घाटी पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने पर कुछ लोगों ने बासमती चावल को लूट लिया है। ट्रक करीब आधा खाली हो गया। पाटन थाना पुलिस ने क्लीनर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। चालक की भी तलाश कर रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0EPzoqY via IFTTT

खंडवा में देर रात 3 चौकी प्रभारी बदले गए:6 सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया; राजेंद्र सय्यदे को पुनासा चौकी प्रभारी बनाया

खंडवा में शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने सब इंस्पेक्टर रेंज के अधिकारियों को जिले में इधर से उधर किया है। कुल 6 सब इंस्पेक्टर है, जिनमें 3 चौकी प्रभारी है। आदेश के अनुसार पदमनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सय्यदे को पुनासा चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मोरटक्का चौकी प्रभारी रमेश गवले को थाना पिपलोद में अटैच किया है। गवले की जगह पुलिस लाइन से लखन डाबर को मोरटक्का चौकी प्रभारी बनाया है। रामनगर चौकी प्रभारी मनोज दवे को कोतवाली लाया गया है। कोतवाली से संतोष सांवले को रामनगर भेजा है। पुलिस लाइन से हिमालसिंह डामोर को थाना हरसूद में पदस्थ किया है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZqNvphR via IFTTT

नरसिंहपुर में जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए रायशुमारी:महिला जिलाध्यक्ष पद के लिए चौधरी शिरोमणि और वीना ओसवाल के नाम पर चर्चा

नरसिंहपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को रायशुमारी हुई। यह प्रक्रिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी और भोपाल सांसद आलोक शर्मा तथा जिला पर्यवेक्षक अम्बाराम कराड़ा की उपस्थिति में हुई। रायशुमारी में जिले के 70 से अधिक वोटरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों से राय लेकर तीन नामों का पैनल तैयार किया। इस पैनल को प्रदेश नेतृत्व को प्रेषित किया गया है, जो अंतिम निर्णय लेगा। जिला अध्यक्ष पद के लिए महिला नेतृत्व को लेकर भी चर्चाएं तेज रहीं। महिला जिलाध्यक्ष पद के लिए चौधरी शिरोमणि और वीना ओसवाल के नाम प्रमुखता से सामने आए। दोनों ही नाम पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रायशुमारी में चुने गए तीन नामों पर प्रदेश नेतृत्व विचार करेगा और अगले कुछ ही दिनों में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी...