DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

दतिया में 101 अवैध खनन के मामले दर्ज:20 खदानों के पट्टे निरस्त, 40 लाख का जुर्माना वसूला

दतिया में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है। विभाग द्वारा चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान 101 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड सहित वैधानिक दंडात्मक प्रावधान लागू किए जा रहे हैं। खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि, जिले भर में खनिज परिवहन की जांच की गई। जांच में अवैध खनन, अवैध परिवहन और नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। कार्रवाई के दौरान खनिज मद में करीब 40 लाख रुपए जमा कराए गए, जो निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 133 प्रतिशत उपलब्धि मानी जा रही है। यह राशि ग्रामीण अधोसंरचना विकास के लिए उपयोग में लाई जाएगी। इसके अलावा गंभीर अनियमितताओं और शर्तों के उल्लंघन के मामलों में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 20 खदानों के पट्टे निरस्त कर दिए हैं। इनमें वे पट्टेदार शामिल हैं, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा में डेड रेंट सहित अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की थीं। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन को लेकर “शून्य सहनशीलता” की नीति अपनाई गई है और भविष्य में भी...

दोस्तों संग पार्टी, फिर हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर का मर्डर किया:कनपटी में गोली, दोनों आंख बाहर निकलीं, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली, अर्धनग्न लाश 25 फीट नीचे फेंकी

जिस दोस्त ने दारू पार्टी में बुलाया, उसी ने पूरी प्लानिंग के साथ मौत के घाट उतार दिया। बदले की आग में दोस्ती की हर हद तोड़ते हुए पहले कनपटी पर गोली मारी, जिससे दोनों आंखें बाहर निकल आईं। इसके बाद शर्ट उतरकर पीठ में गोली दागी, फिर आखिरी में पैंट निकालकर प्राइवेट पार्ट में गोली मारी और अर्धनग्न लाश को 25 फीट गहरी खाई में फेंक दी। रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता ने सोनीपत हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ अविनाश शर्मा की इस निर्मम हत्या का मंगलवार को खुलासा करते हुए यह बताया। पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड बंटी फौजी उर्फ अमित जाट समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। वारदात से जुड़ी दो तस्वीरें... बदला लेने रची थी साजिश एसपी आशुतोष गुप्ता के मुताबिक, मुख्य आरोपी बंटी सीहोर जिले बाबई क्षेत्र में एक मछली फार्म का ठेका लिए हुए था। 20 दिन पहले उस पर बंदूक से हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हुआ। जांच-पड़ताल में बंटी को यह शक हुआ कि हमले के पीछे उसका दोस्त विवेक उर्फ अविनाश शर्मा है। यहीं से बदले की साजिश रची गई। साजिश के तहत शुक्रवार शाम बंटी ने अपने पांच साथियों के साथ विवेक को ...

वॉट्सएप चेक करने को कहा- खाते से 5 लाख गायब:ग्वालियर में रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगी का शिकार, पुलिस कर रही जांच

ग्वालियर में एक रिटायर्ड शासकीय अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनसे केवल वॉट्सएप चेक करने को कहा और उनके खाते से 5 लाख रुपए गायब कर दिए। पीड़ित ने मंगलवार शाम एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। यह घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी रमेश सिंह के साथ हुई। रमेश सिंह ढाई साल पहले कोल इंडिया एनसीएल सिंगरौली से सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे ग्वालियर स्थित अपने घर पर रह रहे थे और हाल ही में उन्हें सेवानिवृत्ति से जुड़ी एक बड़ी रकम मिली थी, जो उनके बैंक खाते में जमा थी। 22 दिसंबर को आया था कॉल रमेश सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। पहली बार उन्होंने कॉल नहीं उठाई, लेकिन दूसरी बार आने पर उन्होंने फोन रिसीव कर लिया। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उसने वॉट्सएप पर कुछ भेजा है, उसे चेक कर लें। रमेश सिंह को शक हुआ और उन्होंने इसे फ्रॉड कॉल समझा, लेकिन इसी दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी और बैंक से 5 लाख रुपए कटने का मैसेज आ गया। खाता होल्ड होने से बच गए 2 लाख रुपए खाते से अचानक रकम निकलने की जानक...

कांग्रेस ने नकली खाद, अस्पताल अग्निकांड पर प्रशासन को घेरा:कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए, खाद की कालाबाजारी का भी आरोप

राजगढ़ जिले में नकली खाद की आपूर्ति, जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाए। इस दौरान पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी और बापूसिंह तंवर भी मौजूद रहे। प्रियव्रत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास जिले में किसानों को नकली और अमानक खाद बेचे जाने के पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में ब्यावरा से कोरोमंडल कंपनी का एनपीके खाद जब्त किया गया था, जिसमें किसानों ने रेत मिलने की शिकायत की थी। बाद में लैब जांच में भी खाद की गुणवत्ता खराब पाई गई। उन्होंने कहा कि यह नकली खाद कई किसानों तक पहुंच चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई केवल एक ही जगह तक सीमित रखी है। इससे साफ है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में एनपीके खाद में नमी और जरूरी पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन और यूरिया की मात्रा मानक से कम पाई गई, जबकि उसमें रेत की मात्रा ज्यादा थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ...

ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, पत्नी की मौत, पति घायल:ग्वालियर में खरीदारी कर लौट रहे थे घर, 10 मिनट पहले ही बेटा बाइक से उतरा था

ग्वालियर में बाजार से खरीदारी कर वापस घर लौट रहे एक दंपती की बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार शाम आरोन के बोमठ खो के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया है। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ऐसा भी पता लगा है कि दंपती का बेटा भी साथ में था, लेकिन हादसे से 10 मिनट पहले ही उसे उतारा था। वह पीछे अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर आ रहा था। किस्मत से उसकी जान बच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा निवासी चिरोंजी लाल पेशे से किसान है। रविवार को वह पत्नी गुड्डी देवी और बेटा रविन्द्र के साथ खरीदारी करने के लिए घाटीगांव आया था। सामान खरीदने के बाद वह वापस लौट रहे थे। दंपती ने बेटे रविन्द्र को उसके दोस्त करण की बाइक पर बैठा दिया था। चिरोंजी लाल और उसकी पत्नी बाइक पर आगे चल रहे थे जबकि रविन्द्र व करण पीछे चल रहे थे। अभी वह बोमठ...

RSS की तारीफ पर दिग्विजय सिंह को राहुल का तंज:बोले- आपने गलत किया; पूर्व CM ने मोदी की जमीन पर बैठे तस्वीर शेयर की थी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को RSS और भाजपा की तारीफ को लेकर तंज कसा। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान दोनों नेता आमने-सामने हुए। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाते समय राहुल गांधी ने उन्हें मजाकिया लहजे में कहा, 'कल आपने गलत व्यवहार कर दिया।' यह सुनकर आसपास मौजूद नेताओं की हंसी छूट गई। वहां सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। वे भी हंसने लगीं। फिर राहुल और दिग्विजय के बीच थोड़ी देर बातचीत हुई। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने 27 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए RSS और BJP के संगठनात्मक ढांचे की सराहना की थी। तस्वीर में नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी दिखाई दे रहे हैं। अपने पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने लिखा था- यह बहुत ही प्रभावशाली तस्वीर है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयं सेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की ताकत को दिखाता...

कटनी में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:पड़ोसी ने फेसबुक स्टेटस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

कटनी में 25 वर्षीय नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार दोपहर जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरिया की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कटरिया निवासी सलमा खान (25), पति ताहिर खान ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शिवम चौधरी ने सलमा के फेसबुक स्टेटस को लेकर सुबह से ही आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां करना शुरू कर दिया था। घर आकर अभद्रता और अश्लील भाषा का प्रयोग परिजन ने पुलिस को बताया कि विवाद सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। आरोप है कि शिवम और उसके परिवार के सदस्यों ने सलमा के घर पहुंचकर उसके साथ जमकर अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान अश्लील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। परिजन का कहना है कि इसी सार्वजनिक अपमान और लोक-लाज के कारण सलमा गहरे सदमे में चली गई और उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया सलमा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें एक दो साल की बेटी और महज छह महीने का बेटा शामिल है। मां की अचानक मौत के बाद मासूम बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शोका...