DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

भिंड में पंद्रह वर्षीय किशोर से गंदी हरकत:गाड़ी पर घुमाने के बहाने आरोपी दोस्त के भतीजे को ले गया

भिंड शहर के हाऊसिंग कॉलोनी निवासी एक युवक अपने दोस्त के भतीजे को गाड़ी में घुमाने के बहाने पुराने रेलवे स्टेशन के पास ले गया। जहां उसके साथ गंदी हरकत की। साथ ही उसे धमकी दी कि उसने किसी को इस बारे में बताया तो तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद आरोपी दूसरे दिन फिर किशोर को डरा धमकाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ फिर वही हरकत की। वहीं जब किशोर के अंडर गारमेंट्स पर खून के दाग माता पिता ने देखे तो उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसने पूरी सच्चाई घर वालों को बताई। वहीं कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जानकारी 15 वर्षीय किशोर 23 मार्च की रात करीब आठ बजे अपने घर के बाहर बैठा था, तभी उसके चाचा के दोस्त संदीप जैन अपनी स्कार्पियों गाड़ी लेकर वहां से गुजरे। जहां उसने किशोर से कहा कि चलो तुम्हे कार से घुमाकर लाते हैं। साथ ही संदीप किशोर को कार से पुराने रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास ले गया। जहां उसके साथ संदीप ने गंदी हरकत की और उसे धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद वह उसे घर छोड़कर चला गया। वहीं किशोर ने डर की वजह से यह...

बैजाताल पर हुआ कार्यक्रम-“एक शाम मतदाता के नाम”:छात्राओं ने “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” पर किया नृत्य

ग्वालियर में मनमोहक रोशनी व जल तरंगों में सराबोर ऐतिहासिक बैजाताल के तैरते रंगमंच पर लोकतंत्र की मजबूती के उद्देश्य को लेकर शनिवार की शाम “एक शाम मतदाता के नाम” कार्यक्रम हुआ है। शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने जब ग्वालियर–चंबल अंचल के सुप्रसिद्ध लांगुरिया लोकधुन में पिरोकर “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” संगीतमयी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसे देखकर शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। इस प्रस्तुति में महिलाओं द्वारा संचालित “पिंक बूथ” की मनोहारी प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली। इस अवसर पर संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व 7 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार व टीएन सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने। साथ ही बड़ी संख्या में शहरवासियों ने इस आयोजन का आनंद उठ...

तेज आंधी के कारण ट्रेन लाइन में भड़की आग:शॉर्ट सर्किट के कारण नैनपुर मंडला ट्रेन के थमें पहिये, टल गया हादसा, छत उड़ने से आठ बकरी की मौत

चौरई में पुराने स्टेशन के पास नैनपुर मंडला ट्रेन में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब यहां पर इंजन के पास अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद तत्काल ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया, ट्रेन में सवार यात्री बाल -बाल बचे, वही ट्रेन रुकते ही यहां पर ट्रेन में सवार यात्री इधर-उधर भागने लगे कुछ यात्री इस दौरान गिर गए जिन्हें हल्की चोट भी आई बताया जा रहा है कि ट्रेन रुकने के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की चिंगारी भी थम गई, तकनीकी खामी को दूर करने के बाद लगभग 1 घंटे तक ट्रेन यहां रुकी रही उसके बाद ट्रेन यहां से रवाना हो गई, ट्रेन के रवाना होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली । शाम के वक्त अचानक बदले मौसम की मिजाज के कारण तेज आंधियों के चलते एक पेड़ की डाली बिजली तार से टकरा गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी किसी तरह से घायल नहीं हुआ। रेलवे के किशोर सहस्त्र बुद्ध ने बताया कि आज छिंदवाड़ा मंडला ट्रेन हाइटेंशन लाइन पर हवा धुंध की वजह से डाल गिरने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ था। घटना में कोई जन माल हानि नहीं हुई। कुछ देर बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। खराब मौसम बना हादस...

भिंड में नशेड़ी ने मचाया धमाल:नशे की हालत में सड़क पर फेंके पत्थर, पुलिस उठाने पहुंची

भिण्ड शहर के प्रमुख मार्ग पर नशे में चूर एक युवक के द्वारा दोपहर के समय जमकर बवाल मचाया गया है। उक्त नशेड़ी ने सड़क पर जमकर पत्थर फेंके। फिर नशे में धुत होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों से सड़क पर पड़े पत्थरों को उठाए। दरअसल यह मामला शनिवार दोपहर का है। शहर के परेड़ चौराहे से कोतवाली के बीच स्थित अग्रसेन चौराहा पर एक नशे में धुत होकर उपटाक हरकत करने लगा। नशेड़ी ने जमकर सड़क पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। नशेड़ी की यह हरकत देख लोगों में दहशत फैल गई। सड़क पर आने जाने वाले वाहन साइड से खड़े हो गए। व्यापारियों ने भी अपनी सुरक्षा करना शुरू कर दी। नशेड़ी के धमाल से दुकानदार सहम गए। उसके द्वारा असभ्य शब्दों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। सड़क पर पत्थर फेंकने के बाद युवक साइड में जाकर गिर गया। यह सब तीन से चार मिनट ही चला। जब उसका हंगामा बंद हुआ। इसी बीच स्थानीय युवक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने सड़क पर पड़े पत्थरों को हटाए और नशे की हालत में पड़े युवकअको होकस जोन में लिटाय...

नर्मदापुरम लोकसभा चुनावी खबरें:करेली के व्यक्ति ने जमा किया निर्दलीय नामांकन, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित

होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय सीट पर चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को दूसरा नामांकन जमा हुआ। करेली जिला नरसिंहपुर के रहने वाले राकेश पिता रामप्रसाद ने निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी सोनिया मीना ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। अब तक होशंगाबाद-नरसिंहपुर सीट पर 2 अभ्यर्थियों के नामांकन जमा हो चुके है। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने नामांकन जमा किया था। अब 31 मार्च और 1 अप्रैल को नामांकन जमा नहीं होंगे। 2,3,4 अप्रैल नामांकन जमा होंगे। शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होते ही लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष में निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष करने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं के मध्य संपर्क करने के लिए नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत रजिस्टर के लिए जिला स्तर पर शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया है। नियंत्रण कक्ष कलेक्टर भवन के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत है। उक्त जिला स्तरीय शिकायत अनुवीक्षण नियंत्...

नाक और दिमाग के बीच में बना ट्यूमर:जिससे चली गई आंख की रोशनी, हमीदिया में ऑपरेशन कर लौटी रोशनी

'म्यूकोसील' एक प्रकार की सिस्ट होती है, जिससे पीड़ित एक महिला हमीदिया अस्पताल में रेफर होकर आई। जो बीस दिन से उल्टी सिर दर्द घबराहट की समस्या थी उनकी नजर कमजोर हो गई थी वह एक आंख से कुछ नहीं देख पा रहीं थी इस गंभीर बीमारी का ऑपरेशन कर वापस महिला की आंख की रोशनी वापस आ सकी है, यह ऑपरेशन हमीदिया हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा किया गया। बता दें कि म्यूकोसील सिस्ट जैसा होता है, जिसमें मवाद जैसा भर जाता है, जो आसपास की साइनस की वॉल को खराब करता है। कई अस्पतालों में दिखा चुकी थी महिला दमोह की रहने वाली 32 साल की आरती कई दिनों से उल्टी दर्द और घबराहट से परेशान थीं। इसके चलते करीब दस दिन पहले उन्हें आंख से दिखना भी बंद हो गया। तमाम अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी आरती को आराम नहीं मिला तो वह हमीदिया अस्पताल पहुंची। यहां जांचों में पता चला कि आरती के नाक और दिमाग के बीच में म्यूकोसील (मांस का टुकड़ा) बन गया है। इस मांस के टुकड़े का प्रेशर आंख के विजन वाली नस पर पड़ रहा था, जिससे उसका विजन पूरी तरह चला गया था। ऐसे में चिकित्सकों ने तत्काल दूरबीन पद्धति से इस म्यूकोसील...

रतलाम पुलिस की कार्रवाई:अपराधिक गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों भेजा जेल

रतलाम जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आपराधिकत गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों को शुक्रवार शाम जेल भेज दिया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने असामाजिक गतिविधियों एवम अपराधिक गैंग से जुड़े बदमाशो पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए है। इसी तारतम्य में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने अनवर पिता जमील अहमद निवासी हरमाला रोड, आसिफ पिता असलम घोसी निवासी अशोक नगर, उमंग पिता रामलाल राठौर निवासी सरस्वती नगर, शैलेंद्र पिता देवीलाल पडियार निवासी चमारिया नाका करमदी रोड, अजय उर्फ सन्नी मिश्रा पिता राजेंद्र मिश्रा निवासी बोहरे की चाल जावरा रोड, गजेंद्र ऊर्फ गनी पिता नाहर सिंह शक्तावत निवासी मुखर्जी नगर. राहुल पिता राधेश्याम सोलंकी निवासी सज्जनमिल रोड, राकेश पिता कैलाश चंद्र चौरसिया निवासी नयागांव राजगढ़, आशीष पिता संजय भामी निवासी धीरजशाह नगर, लक्की पिता नंदकिशोर सोलंकी निवासी ओसवाल नगर एवं लक्की ऊर्फ लखा पिता कैलाश उर्फ पप्पू खटीक निवासी सुभाष नगर सभी रतलाम को जेल भेज दिया। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HPOTptG via I...